VASTU : पैसे को लेकर रहती है तंगी तो आज ही अपनाएं ये टिप्स, बदल जाएगी जिंदगी
VASTU TIPS : खूब सारा धन प्राप्त करना और अमीर बनना हर व्यक्ति चाहता है। पैसा कमाने के लिए व्यक्ति दिन-रात खूब मेहनत भी करता है किंतु सभी लोग सफल नहीं हो पाते।
अमीर बनने का राज आपके घर में छुपा हुआ है। आपके घर का वास्तु कैसा इस पर निर्भर करता है कि आप कितने अमीर बनेंगे।

कई बार घर में नकारात्मक ऊर्जा इतनी अधिक होती है जो आपके घर में फाइनेंशियल ब्लॉकेज बना देती है जिससे पैसा आता नहीं और खर्च होने का रास्ता पहले ही बन जाता है।
आज हम वास्तु के अनुसार कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जो अपनाकर आप भी धन आने के मार्ग अपने लिए खोल सकते हैं।
उत्तर दिशा को सुधारें: आपके घर की उत्तर दिशा धन को आकर्षित करने का मार्ग है। इसी दिशा से धन आता है और यह कुबेर की दिशा है। सबसे पहले इस दिशा को साफ-स्वच्छ रखें और यहां कोई गंदगी, टूट-फूटा फर्नीचर, टूटे कांच, बंद घंड़ी न हो। इस दिशा में यक्षराज कुबेर की तस्वीर या मूर्ति स्थापित करें। कुबेर की मूर्ति स्फटिक, क्रिस्टल या कांच की हो तो सबसे उत्तम होती है।
पूर्वी दिशा में ये करें: पूर्व दिशा भी शुभ दिशा होती है। इस दिशा में वैसे को कोई निर्माण नहीं किया जाता है किंतु यदि निर्माण है तो इस दिशा की दीवार, दरवाजे-खिड़की टूटे हुए नहीं होना चाहिए। यहां तक कि पूर्वी दीवार में क्रेक, सीलन, दरार आदि नहीं होनी चाहिए। इस दिशा में मकड़ी के जाले भी नहीं होना चाहिए। साफ सुथरी रखें।
श्रीयंत्र की स्थापना: श्रीयंत्र को यंत्रराज कहा गया है। यह श्रीयंत्र पिरामिड आकार का हो तो सर्वश्रेष्ठ होता है। यह समस्त वास्तु दोषों को समाप्त कर देता है। श्रीयंत्र स्फटिक या पारद का हो सकता है। इस श्रीयंत्र को अपने पूजा स्थान में या घर के मध्य में ब्रह्मस्थान में स्थापित करना चाहिए। श्रीयंत्र के दोनों ओर कांच के बाउल में पानी भरकर रखें और नित्य प्रतिदिन यह पानी बदलते रहें।
वास्तुशांति यंत्र: सारे वास्तुदोष दूर करने के लिए वास्तुशांति यंत्र भी स्थापित किया जा सकता है। इस यंत्र को उत्तरी दीवार पर लगाएं। इसके नित्य दर्शन और पूजन करें। इससे धन आने के मार्ग भी खुलते हैं।












Click it and Unblock the Notifications