VASTU TIPS : घर में लगाएं ऐसी तस्वीरें, यकीन मानिए बन जाएंगे एकदम से धनवान
VASTU TIPS : वास्तुशास्त्र में प्रत्येक वस्तु का अपना महत्व और सिद्धांत होता है। वास्तु शास्त्र यह मानता है कि प्रत्येक वस्तु चाहे वह जीवित इंसान हो या वस्तु सभी में सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा होती है। जब आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा देने वाली वस्तुएं अधिक हो जाती हैं तो उस घर में रहने वालों के सुखों में कमी आती है।

वे रोगी हो जाते हैं, आर्थिक हानि होने लगती है और अन्य तरह की परेशानियां आने लगती हैं। किंतु यदि सकारात्मक ऊर्जा देने वाली वस्तुएं अधिक हैं तो उस घर में सुख-समृद्धि बरसती है।
चलिए आज हम आपको बताते हैं ऐसी पांच लकी तस्वीरें और आपकी किस्मत का ताला खोल सकती है।
1. उगते सूर्य की तस्वीर
वास्तुशास्त्र में उगते सूर्य की तस्वीर को सर्वाधिक शुभ माना गया है। इस तरह की तस्वीर वैसे तो किसी भी दिशा में लगाई जा सकती है लेकिन यदि इसे ड्राइंग रूम के पूर्व दिशा में लगाई जाए तो इससे शुभ फल मिलते हैं। उस घर में रहने वालों का करियर दिन रात उत्नति करने लगता है। इससे जीवन में नई ऊर्जा का संचार होता है और व्यक्ति में हमेशा कुछ नया करने नया सोचने की क्षमता रहती है।
2. पानी में तैरती मछलियां
पानी में तैरती मछलियां जीवंतता का प्रतीक हैं और ऐसे मछलियों की तस्वीरें घर में लगाना शुभ रहता है। जिस घर में ऐसी तस्वीर होती हैं वहां धन की आवक अच्छी बनी रहती है और कभी पैसों की कमी महसूस नहीं होती। ऐसे घर में निवास करने वाले लोगों में आपसी प्रेम और तालमेल बना रहता है।
3. हंसते-मुस्कुराते चेहरे
हंसते मुस्कुराते खिलखिलाते चेहरे किसे पसंद नहीं होते। सभी को खुशियां पसंद होती है फिर हंसते चेहरे वाली तस्वीर लगाने से परहेज क्यों। ऐसी तस्वीर लगाने से परिवार के सदस्यों में प्रेम बना रहता है और व्यक्तियों का मस्तिष्क और हृदय हमेशा कुछ अच्छा करने का जतन करता रहता है।
4. बहते पानी की तस्वीर
बहता पानी सुख-समृद्धि का प्रतीक होता है। जिस प्रकार एक जगह भरा हुआ पानी सड़ जाता है और नदियों का बहता पानी सदैव साफ स्वच्छ रहता है उसी प्रकार बहते पानी, नदी, झरना, फव्वारे आदि की तस्वीरें घर में लगाने से धन संबंधी दिक्कत नहीं आती।
5. छोटे बच्चों की तस्वीरें
छोटे बच्चे सभी को पसंद होते हैं चाहे इंसान के हों या किसी जानवर के। घर में छोटे बच्चों, या हाथी, बकरी, खरगोश आदि के बच्चों की तस्वीरें लगाना शुभ रहता है। इससे बंद किस्मत चमकने लगती है और मन प्रसन्न रहता है।












Click it and Unblock the Notifications