उत्तराखंड में खिलेगा कमल या फिर जनता होगी हाथ के साथ, क्या कहते हैं सितारे?
उत्तराखंड की जनता बदलाव के मूड में दिख रही है। अब यह बीजेपी पर निर्भर है कि आपसी गुटबाजी को दरकिनार करके इसे कितना भुना पाती है।
देहरादून। उत्तराखंड विधान सभा चुनाव में सीधा मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है। कांग्रेस हरीश रावत के नाम पर चुनाव लड़ रही है। रावत की छवि जमीनी नेता की है। किन्तु खनन और शराब के मामले में भ्रष्टाचार के आरापों ने रावत की छवि को धूमिल किया है। भाजपा मोदी के नाम पर चुनाव लड़ रही है। भाजपा का सबसे प्लस प्वांइट यही है कि वह सत्ता में नहीं है। इसलिए जमकर वह कांग्रेस को घेर सकती है।
उत्तराखंड की जनता बदलाव के मूड में दिख रही है। अब यह बीजेपी पर निर्भर है कि आपसी गुटबाजी को दरकिनार करके इसे कितना भुना पाती है।

आइये ग्रह-नक्षत्रों के आधार पर जानते है कि वर्ष 2017 के चुनाव में उत्तराखण्ड में किसकी बनेगी सरकार कांग्रेस या भाजपा ?
भाजपा
भाजपा उत्तराखण्ड का चुनाव नरेन्द्र मोदी के फेस पर लड़ रही है, इसलिए मोदी की कुण्डली देखना ही उचित होगा। मोदी का जन्म 17 सितम्बर 1950 को सुबह 11 बजे हुआ था। मोदी की कुण्डली में वर्तमान में चन्द्रमा की महादशा में शनि का अन्तर चल रहा है। 25 जनवरी से 14 मार्च 2017 तक चन्द्रमा का प्रत्यन्तर चलेगा। इसी बीच में चुनाव परिणाम घोषित हो जायेंगे। शनि पराक्रमेश व चतुर्थेश होकर अपने मित्र के शुक्र के साथ दशम भाव में बैठा है। चन्द्रमा भाग्येश होकर मंगल के साथ बैठकर नीचभंग राजयोग का निर्माण कर रहा है। उत्तराखण्ड की नाम राशि वृष है, जो मोदी की कुण्डली में सप्तम स्थान में पड़ी है। सप्तम भाव मारक स्थान होता है। मोदी की जन्म तिथि में एक बार 7 आया है और हरीश रावत की जन्म तिथि में 2 बार अंक 7 आया है। अतः भाजपा को 28-32 सीटें मिलने की उम्मीद है। उत्तराखण्ड चुनाव में भाजपा और कांग्रेस की कड़ी टक्कर रहेगी किन्तु भाजपा पर कांग्रेस भारी रहेगी।
कांग्रेस
उत्तराखण्ड में कांग्रेस के खेवनहार हरीश रावत का जन्म 27 अप्रैल 1947 को मध्यान्ह 12 बजे हुआ था। इस समय आपकी कुण्डली में चन्द्रमा की महादशा में राहु का अन्तर व राहु का ही प्रत्यन्तर चल रहा है। चन्द्रमा लग्नेश है अपनी स्वराशि में होकर ही लग्न में बैठा है। राहु उच्च का होकर लाभ भाव पर कब्जा किये हुये है। राहु की सप्तम दृष्टि जनता के संकेतक भाव पंचम पर पड़ रही है। पंचम भाव में ही वक्री गुरू व केतु की युति है। सूर्य के नक्षत्र कृतिका पर राहु कब्जा किये हुये है। सूर्य राज्य के संकेतक भाव दशम में उच्च का होकर स्थित है। वैसे तो सूर्य और राहु का आपस में सामंजस्य अच्छा नहीं होता है क्योंकि सूर्य ग्रहण के दौरान राहु सूर्य के प्रकाश को ढक लेता है। आपकी कुण्डली में सूर्य व राहु दोनों उच्च अवस्था में है। इसलिए इनका आपस में संयोग लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
सिहं लग्न उदित हो रही है, जो एक स्थिर राशि
प्रश्न कुण्डली में सिहं लग्न उदित हो रही है, जो एक स्थिर राशि है। स्थिर लग्न स्थिरता लाती है इसलिए सत्ता में परिवर्तन के संकेत न के बराबर है। लग्न में राहु व चन्द्र की युति है। हरीश रावत की कुण्डली में चन्द्रमा की महादशा में राहु का अन्तर चल रहा है। इन दोनों में राहु व चन्द्रमा की भूमिका है, जिसे एक शुभ संकेत कहा जा सकता है।
हरीश रावत का जन्म 27 अप्रैल 1947
अंक ज्योतिष के अनुसार हरीश रावत का जन्म 27 अप्रैल 1947 को हुआ था। आपका मूलॉक 09 अंक है और भाग्यॉक 07 अंक है। 15 फरवरी 2017 को उत्तराखण्ड में मतदान होना है। मतदान की तिथि के अंको को जोड़ने पर अंक 09 आयेगा। जो आपका मूलॉक है। आपका भाग्यॉक अंक 07 है। वर्ष 2017 का अन्तिम अंक भी 07 है।
हरीश रावत फिर से बन सकते हैं सीएम
अंक 07 का आपके जीवन में अहम रोल है। वर्ष 2014 में आप पहली बार मुख्यमन्त्री बने थे। वर्ष 2014 के अंको को जोड़ने पर अंक 07 आ रहा है। इन सभी शुभ संकेतो के आधार पर निष्कर्ष यह निकलता है कि वर्ष 2017 के चुनाव में हरीश रावत के नेतृत्व में कांग्रेस को 30-35 सीटें मिलेगी और उत्तराखंड की बागडोर एक बार फिर से हरीश रावत के हाथों में आ सकती है।












Click it and Unblock the Notifications