999 Mahasanyog 2025: आज है महासंयोग, आने वाला है बड़ा संकट? क्या जिंदगी हो जाएगी तबाह?
Tuesday 999 Mahasanyog 2025 Hindi: आज 999 का महासंयोग है, दरअसल मंगलवार यानी कि आज तारीख 9 सितंबर 2025 है, इसका मतलब ये है कि साल का नवां महीना सितंबर है और तारीख 9 है , जबकि साल 2025 (2+0+2+5) के अंकों का योग भी 9 है।
अंक ज्योतिष के मुताबिक 9 नंबर बहुत ज्यादा ताकतवर और प्रभावशाली होता है लेकिन जब ताकत की भरमार होती है तो अक्सर अच्छी बातें भी बुराई में तब्दील हो जाती हैं इसलिए 9/9/9 महासंयोग कहीं लोगों के लिए घातक ना हों, यही सवाल सभी के मन में चल रहा है।

9 का स्वामी मंगल ग्रह है, जो शक्ति, साहस, पराक्रम, ऊर्जा और नेतृत्व क्षमता का मानक है और यह सबकुछ मंगल के दिन घटित हो रहा है इसलिए सभी को थोड़ा अपने क्रोध, वाणी पर कंट्रोल रखने की जरूरत है वरना रिश्ते खराब हो सकते हैं, वैसे मंगल की ऊर्जा यदि सही दिशा में प्रयोग की जाए तो यह संयोग व्यक्ति को सफलता और समृद्धि भी दिला सकता है।
999 का प्रभाव (999 Mahasanyog 2025)
- वैसे यह दिन साधना, ध्यान और प्रार्थना के लिए अत्यंत फलदायी रहेगा।
- पुराने कार्यों को पूरा करने और नए लक्ष्यों को तय करने का यह उत्तम अवसर है।
- यह योग व्यक्ति को आत्मविश्वास, साहस और मानसिक मजबूती प्रदान करता है।
मंगल ग्रह का जीवन पर प्रभाव (Mangal Prabhav)
सकारात्मक प्रभाव
- साहस और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि
- आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होना
- प्रतियोगी परीक्षाओं, खेल और करियर में सफलता
- ऊर्जा और जोश में वृद्धि
नकारात्मक प्रभाव (यदि मंगल पीड़ित हो)
- गुस्सा और आवेश में निर्णय लेना
- रिश्तों में तनाव
- दुर्घटना या चोट की संभावना
- मानसिक बेचैनी और अधैर्य
इस दिन क्या करें?
- हनुमान जी और मंगल देव की पूजा करें।
- लाल चंदन, गुड़ और मसूर की दाल का दान करें।
- गरीब या जरूरतमंद को भोजन कराएं।
हनुमान जी के मंत्रों का प्रयोग करें ( Hanuman Mantra)
- नकारात्मक शक्तियों को दूर करने के लिए करें ॐ हं हनुमते नमः. का 108 बार जाप।
- बुद्धि, बल और ऊर्जा के लिए करें ॐ नमो भगवते आञ्जनेयाय महाबलाय स्वाहा. का 108 बार जाप।
Disclaimer: इस आलेख का मतलब किसी भी तरह का अंधविश्वास पैदा करना नहीं है। यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications