Lunar Eclipse 2022: आज साल का पहला चंद्र ग्रहण, चांद का रंग होगा 'खूनी लाल', क्या भारत में दिखेगा?
नई दिल्ली , 16 मई। आज साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण है, जो कि आज सुबह 08 बजकर 59 मिनट से लेकर 10 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। जिस वक्त चांद को ग्रहण लगेगा, उस वक्त चांद का रंग लाल होगा, जिसे Blood Moon कहते हैं।
Recommended Video

भारत में नहीं दिखेगा चंद्र ग्रहण
आम तौर पर जिस वक्त ग्रहण लगता है उससे पहले सूतक काल लगता है और उसमें कोई भी शुभ कार्य वर्जित होता है लेकिन इस बार चंद्र ग्रहण वाले दिन सूतक नहीं लगेगा क्योंकि ये ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा।

सूतक काल नहीं लगेगा
मालूम हो कि चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा पर ही लगता है और इस बार भी ग्रहण वाले दिन बुद्ध पूर्णिमा है लेकिन सूतक काल नहीं लगने के कारण पूर्णिमा की पूजा पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।

यहां दिखेगा चंद्र ग्रहण
मालूम हो कि इस बार ये ग्रहण दक्षिण-पश्चिमी यूरोप, एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर में दिखाई देगा। लेकिन जिन जगहों पर ये दिखाई नहीं देगा वहां के लोग चंद्र ग्रहण को यूट्यूब या नासा के ट्विटर अकाउंट पर लाइव देख सकते हैं।

चंद्र ग्रहण किसे कहते हैं
आपको बता दें जब पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है, तब चंद्र ग्रहण की स्थिति पैदा होती है। हालांकि ग्रहण भले ही भारत में नहीं लग रहा है लेकिन राशियों पर इसका असर होगा इसलिए ग्रहण काल में कुछ चीजों से बचना चाहिए।

क्या करें और क्या ना करें
- ग्रहण काल में भगवान का ध्यान करें।
- ग्रहण काल में मंदिर ना जाएं, ईश्वर की मूर्ति से दूर रहें।
- ग्रहण काल में भोजन का करें।
- ग्रहण काल में तुलसी के पौधे को टच ना करें।
- ग्रहण काल में लड़ाई ना करें।
- ग्रहण काल में सोएं ना।
- ग्रहण काल में सहवास ना करें।
- ग्रहणकाल खत्म हो जाए तो घर की सफाई करें और पूजा पाठ करें।
- ग्रहण काल के दौरान गर्भवती महिलाएं घर से बाहर ना निकलें।












Click it and Unblock the Notifications