Surya ka Gochar 2025: सूर्य का मेष में प्रवेश, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, चेक करें इस लिस्ट में आप तो नहीं
Surya ka Gochar 2025: मान-सम्मान और पद प्रतिष्ठा देने वाला ग्रह सूर्य 14 अप्रैल 2025 को रात्रि 3:20 पर अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश कर गया है। सूर्य मेष राशि में 10 डिग्री तक उच्च का रहता है। इसके साथ ही सूर्य अश्विन नक्षत्र में भी प्रवेश कर चुका है। मेष के सूर्य में होने से लगभग सभी राशियों को इसका शुभ फल मिलेगा।
तो वहीं अनेक राशियों के जातकों की करियर से जुड़ी समस्याएं हल हो जाएंगी हालांकि केतु के नक्षत्र अश्विनी में सूर्य के रहने से कुछ राशियों को करियर में परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है।

राशियों पर प्रभाव ( Surya ka Gochar 2025)
- मेष : इसी राशि में सूर्य के आने से मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी किंतु आपमें अहंकार बढ़ सकता है।
- वृषभ : आपके द्वादश में सूर्य के आने से यह प्रसिद्धि दिलवाएगा। आपके कोर्ट कचहरी के काम पक्ष में हल होंगे।
- मिथुन : एकादशी में शनि आने से विशेष उपलब्धियां मिलने वाली हैं। करियर में उन्नति होगी। सरकारी नौकरी मिलेगी।
- कर्क : प्रतिष्ठा और प्रमोशन मिलने के साथ करियर में नई संभावनाएं पैदा होंगी। आर्थिक उन्नति तेजी से होगी।
- सिंह : भाग्योदय होगा। अब तक जिन कामों को पूरा करने के लिए दौड़भाग कर रहे थे वे पूरे होने की ओर अग्रसर होंगे।
इन राशियों को झेलनी पड़ेगी परेशानी (Surya ka Gochar 2025)
- कन्या : अष्टम का सूर्य नेत्र और मस्तिष्क की पीड़ा दे सकता है। आजीविका के साधनों के लिए परेशान होना पड़ेगा।
- तुला : वैवाहिक जीवन में संकट आएगा। विवाद हो सकता है। आपसी सामंजस्य की कमी रहेगी। साझेदारी में काम उलझेंगे।
- वृश्चिक : रोग आएंगे। निर्णय लेने में परेशानी रहेगी। वैवाहिक कार्य अटक सकते हैं। शत्रु परेशान करेंगे। काम अटकाएंगे।
इन्हें मिलेगा उच्च पद और सम्मान (Surya ka Gochar 2025)
- धनु : युवाओं को करियर में ग्रोथ मिलेगी। शारीरिक कष्ट कम होगा। प्रेम संबंध विवाह में बदलने के योग बनेंगे।
- मकर : उच्च पद, प्रतिष्ठा, सम्मान प्राप्त होगा। नए अवसर प्राप्त होंगे। मानसिक शांति रहेगी। करियर में प्रमोशन होगा।
- कुंभ : समाज में सम्मान मिलेगा। भाई-बहनों के करियर की चिंता दूर होगी। सफलतम यात्राएं होंगी। धन लाभ होगा।
- मीन : आपका प्रभाव बढ़ेगा। लोग आपकी बात मानेंगे। शारीरिक रोग दूर होंगे। मस्तिष्क तेज होगा। करियर में लाभ होगा।
क्या करें (Surya ka Gochar 2025)
जिन राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर ठीक नहीं है उन्हें प्रतिदिन तांबे के कलश से सूर्य को जल का अर्घ्य देना है। अपने मस्तिष्क और कंठ पर लाल चंदन का तिलक लगाएं। चंदन का इत्र हर दिन अपनी दोनों कलाई पर लगाएं। कोई भी काम करने से पूर्व सूर्यदेव का ध्यान अवश्य करें।












Click it and Unblock the Notifications