Surya Grahan 2024 on Mahalaya Amavasya: महालया पर सूर्य ग्रहण का साया! कैसे होगा श्राद्ध और तर्पण?

Surya Grahan 2024 on Mahalaya Amavasya: साल का दूसरा सूर्य ग्रहण आज लगने जा रहा है और आज ही श्राद्ध का अंतिम दिन है जो कि महालया अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू धर्म में ये दिन काफी महत्वपूर्ण है।

लेकिन सूर्यग्रहण अच्छा नहीं माना जाता है और इसी कारण ग्रहण काल में कोई भी शुभ और मंगलकाम पूरे नहीं किए जाते हैं। सूर्यग्रहण औऱ महालया के एक दिन होने से लोगों के मन में बहुत सारी दुविधाएं और आशंकाएं हैं तो चलिए उनकी परेशानी को दूर कर देते हैं।

Surya Grahan 2024

दरअसल इस बार लगने वाला ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा क्योंकि जिस वक्त ग्रहण लगेगा उस वक्त हमारे भारत में रात होगी और इसी कारण ये प्रभावी नहीं होगा और ना ही इसका सूतक काल लगेगा। जिसकी वजह से महालया की पूजा में किसी भी तरह का कोई विघ्न नहीं आएगा।

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 2024 कब लगेगा? (Surya Grahan 2024 Date)

आपको बता दें 2 अक्टूबर वाला ग्रहण साल का दूसरा सू्र्य ग्रहण है, इससे पहले ग्रहण 8 अप्रैल को लगा था। सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को रात 09:13 मिनट से लेकर मध्यरात्रि 03:17 तक रहेगा। 6 घंटे वाला ये ग्रहण मुख्य रूप से दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप और प्रशांत महासागर ही दिखाई देगा।

महालया अमावस्या के बारे में खास बातें

हर साल अश्विन मास की अमावस्या को महालय तिथि आती है, इसे पितृों के तर्पण, श्राद्ध और पिंडदान करने के लिए सबसे उत्तम दिन माना जाता है। मान्यता है कि पितृपक्ष के दौरान पितर पृथ्वी पर आते हैं और अपनी संतानों द्वारा की गई पूजा और दान से संतुष्ट होकर परिवार को आशीर्वाद देते हैं, जिससे परिवार में सुख-समृद्धि और शांति का वास होता है।

महालया अमावस्या पर किए जाने वाले कर्म

  • श्राद्ध और तर्पण: महालया अमावस्या के दिन श्राद्ध और तर्पण करने की परंपरा है। यह प्रक्रिया विशेष रूप से ब्राह्मणों को भोजन कराकर, जल में तिल, जल और पुष्प चढ़ाकर की जाती है।
  • पिंडदान: पिंडदान वह धार्मिक कर्म है जिसके माध्यम से हम अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए उन्हें अर्पण करते हैं।
  • दान और पुण्य: महालया अमावस्या के दिन दान-पुण्य का भी विशेष महत्व है। इस दिन जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और धन दान करना अत्यधिक फलदायी माना जाता है।

Disclaimer: इस आलेख का मतलब किसी भी तरह का अंधविश्वास पैदा करना नहीं है। यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+