Surya Grahan 2022: शनिवार को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, क्या भारत में दिखेगा? कब लगेगा सूतक काल?
नई दिल्ली, 29 अप्रैल। साल 2022 का पहला 'सूर्य ग्रहण' शनिवार को लगने जा रहा है इसलिए 30 अप्रैल का यह दिन बेहद ही खास है। इस दिन शनिश्चरी अमावस्या है और अब शनि देव कुंभ राशि में गोचर भी करने वाले हैं इसलिए इस ग्रहण का महत्व ज्यादा बढ़ जाता है लेकिन गौर करने वाली बात ये है कि ये ग्रहण भारत में प्रभावी नहीं है इसलिए इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल नहीं लगेगा। आपको बता दें कि सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल 2022 को भारत के समयानुसार मध्यरात्रि को 12 बजकर 15 मिनट से शुरू होकर सुबह 4 बजकर 7 मिनट तक रहेगा और इस दौरान भारत में रात होगी।
Recommended Video

आम तौर पर सूर्य ग्रहण के 12 घंटे पहले ही सूतक काल लग जाता है, जिसमें कोई शुभ काम नहीं किए जाते हैं और ना ही पूजा-पाठ किया जाता है, बहुत जगहों पर मंदिर के पट भी बंद कर दिए जाते हैं लेकिन चूंकि इस बार ये ग्रहण हमारे देश में प्रभावी नहीं है इस कारण ये मंदिर बंद नहीं किए जाएंगे।

आपको बता दें कि साल का पहला सूर्य ग्रहण आंशिक है , जो कि दक्षिण/पश्चिम अमेरिका, प्रशांत अटलांटिक और अंटार्कटिका में दिखाई देगा लेकिन अगर आप इसे लाइव देखने की इच्छा रखते हैं को आप Twitter और You Tube पर इसे लाइव देख सकते हैं क्योंकि इस ग्रहण का लाइव प्रसारण नासा अपने ट्विटर हैंडल पर करेगा।
क्या होता है 'सूर्य ग्रहण ' ?
जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी सीधे एक रेखा में होते हैं तब सूर्य की छाया पृथ्वी पर नहीं पहुंच पाती है और कुछ देर के लिए अंधेरा छा जाता है, इसे 'सूर्य ग्रहण' कहा जाता है। जब चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से ढक नहीं पाता है तो सूरज अर्धचंद्राकार के रूप में नजर आता है इसे आंशिक सूर्य ग्रहण कहते हैं।

सूर्य का केवल 64 प्रतिशत हिस्सा ही कवर होगा
नासा ने कहा है कि 30 अप्रैल को लगने वाला आंशिक सूर्यग्रहण में सूर्य के केवल 64 प्रतिशत हिस्सा ही चंद्रमा कवर करेगा । मालूम हो कि सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या को लगता है। साल 2022 का दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लगेगा।












Click it and Unblock the Notifications