Surya Gochar 2025: सूर्य ग्रहण से पहले सूर्य का गोचर, इन राशियों की होगी खटिया खड़ी, संभलकर रहें

Surya Gochar 2025: 17 सितंबर को सूर्य का कन्या राशि में प्रवेश हुआ है, जिसकी वजह से बहुत सारी राशियों के जीवन में प्रभाव पड़ने वाला है, हालांकि कन्या का स्वामी बुध है, जिसकी कन्या से मित्रता है लेकिन सूर्य ग्रहण से पहले सूर्य का राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए वाकई में मुश्किलें खड़ा कर सकता है इसलिए संभलने की जरूरत है। वैसे भी वैदिक धर्म में सूर्यग्रहण अच्छा नहीं माना जाता है इसलिए भी लोगों के मन में भय व्याप्त है।

आपको बता दें कि 21 सितंबर को साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है जो कि रविवार रात 10 बजकर 39 मिनट से शुरू होकर 22 सितंबर सुबह 3 बजकर 29 मिनट तक रहेगा लेकिन खास बात ये है कि ये ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा लेकिन ग्रहण का असर राशियों पर पड़ता है इसलिए सभी को संभलकर रहने की जरूरत है।

Surya Gochar 2025

ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, सूर्य गोचर और सूर्य ग्रहण, दोनों घटनाओं का 4 राशियों पर निगेटिव असर पड़ेगा इसलिए इन सभी को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है वरना भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। ये चार राशियां हैं वृषभ, कर्क, कन्या और मकर।

सूर्य ग्रहण से पहले सूर्य का गोचर इन राशियों के लिए अच्छा नहीं (Surya Gochar 2025)

  • वृषभ राशि: कार्यस्थल पर सीनियर्स के साथ संबंध तनावपूर्ण हो सकते हैं, धन हानि हो सकती है। वाणी पर रखें कंट्रोल।
  • कर्क राशि: बनते हुए काम रुक सकते हैं, रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। क्रोध पर रखें काबू ।
  • कन्या राशि: आर्थिक कष्ट हो सकता है, दोस्तों से झगड़ा हो सकता है। तबीयत खराब हो सकती है।
  • मकर राशि: तनाव और अशांति, प्यार रूठ सकता है। रिलेशनशिप खराब हो सकते हैं।


इन राशियों के खुलेंगे भाग्य (Surya Gochar 2025)

  • मेष राशि के आत्मविश्वास और कार्यशक्ति में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं।
  • मिथुन राशि का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। करियर में नई दिशा मिल सकती है।
  • तुला राशि को मिलेगी सफलता, लवलाइफ अच्छी रहेगी।

Disclaimer: इस आलेख का मतलब किसी भी तरह का अंधविश्वास पैदा करना नहीं है। यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+