Som Pradosh Vrat 2026 पर बना त्रिगही योग, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जमकर बरसेगा पैसा

Som Pradosh Vrat 2026: आज 30 मार्च 2026 को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है यानी कि आज मार्च माह का अंतिम प्रदोष व्रत है। आज का दिन बहुत ज्यादा पावन है क्योंकि आज त्रिगही योग बन रहे हैं, जो कि कई राशियों के लिए काफी शुभ होने वाला है। मालूम हो कि जब तीन ग्रह एक ही राशि में या विशेष स्थिति में एकत्र होते हैं, तो उसे त्रिग्रही योग कहा जाता है।

Som Pradosh Vrat 2026

आज रवि योग है तो वहीं कुंभ राशि में मंगल,राहु और बुध ग्रह की युति से त्रिग्रही योग बना है जो कि सभी राशियों पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा लेकिन 5 राशियों के लिए ये बेहद ही शुभ है और ये 5 राशियां हैं- मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक और कुंभ। खास बात ये है कि जब भी ग्रहों का परिवर्तन होता है तो उसका प्रभाव आने वाले 15 दिनों तक रहता है।

Som Pradosh Vrat 2026 Effect:इन राशियों की चमकेगी किस्मत

मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक और कुंभ की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, अगर नई नौकरी करना चाह रहे हैं तो सफलता हासिल होगी तो वहीं प्रमोशन के योग भी नजर आ रहे हैं। निवेश से लाभ मिल सकता है तो वहीं दूसरी ओर इन सभी राशियों के लंबे समय से रुके कार्य भी पूरे होंगे, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगी, मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से घर की तिजोरी हमेशा भरी रहेगी।

घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहेगी

आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे तो वहीं घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहेगी। कुल मिलाकर सोम प्रदोष व्रत और त्रिग्रही योग का यह संयोग बेहद शुभ है। सही पूजा और सकारात्मक सोच के साथ आप इस शुभ योग का पूरा लाभ उठा सकते हैं।

भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय

भगवान शिव को जल, दूध, बेलपत्र अर्पित करें, "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का जाप करें और शाम के समय प्रदोष काल में पूजा जरूर करें तो वहीं इस दिन तामसिक भोजन (मांस, शराब) से बचें, भूलकर भी किसी का अपमान या झूठ बोलने से बचें और क्रोध और नकारात्मकता से दूर रहें।

DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी बात को अमल में लाने से पहले किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर बातें करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+