Shukra ka Gochar 2025: वृषभ में शुक्र का गोचर, बदलेंगे लोगों के नसीब, प्रेम-पैसा सबकुछ मिलेगा

Shukra ka Gochar 2025: शुक्र अपनी ही राशि वृषभ में गोचर प्रारंभ करने जा रहा है। शुक्र 29 जून को दोपहर 2 बजकर 9 मिनट से 26 जुलाई को प्रात: 8 बजकर 57 मिनट तक वृषभ राशि में रहने वाला है। शुक्र का स्वगृही होना प्रेम संबंधों के लिए सबसे अच्छा होता है।

जिन लोगों के प्रेम संबंध टूट चुके हैं या उनमें कोई उत्साह प्रेम नहीं बचा है वे फिर से एक-दूसरे के करीब आ सकते हैं। जिन दंपतियों के जीवन में नीरसता आ गई है उनके रिश्ते में भी इस समय गर्माहट आएगी।

Shukra ka Gochar 2025

शुक्र का स्वराशि में गोचर सिर्फ प्रेम संबंधों के लिए ही नहीं बल्कि भौतिक सुख-सुविधाओं और विलासिता के साधनों की पूर्ति के लिए भी महत्वपूर्ण रहेगा।

आइए जानते हैं राशियों के अनुसार इस गोचर का प्रभाव-

  • मेष : आपके दूसरे भाव में शुक्र का आना धन वृद्धि के लिए विशेष रहेगा। अटका हुआ धन मिलेगा, भौतिक सुख सुविधाएं प्राप्त होंगी। अपने कुशल व्यवहार और वाणी के दम पर खोए हुए प्रेम को पुन: प्राप्त कर पाएंगे।
  • वृषभ : इसी राशि में शुक्र आ रहा है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। जिन लोगों के जीवन में प्रेम का संचार अब तक नहीं हुआ है उन्हें मिल जाएगा। संतान प्राप्ति होगी। संतान के कार्य अच्छे होंगे। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी।
  • मिथुन : यह गोचर आपके द्वादश स्थान में होगा। भौतिक वस्तुओं और ऐशो आराम की वस्तुओं पर खर्च बढ़ेगा। पारिवारिक संपन्नता आएगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। प्रेम विवाह के योग बन सकते हैं।
  • कर्क : धन लाभ के लिए यह गोचर सबसे बढ़िया रहने वाला है। आपके जो कार्य चल रहे हैं उनमें वृद्धि होगी। नए कार्य प्रारंभ करेंगे। प्रेमी-प्रेमिकाओं के साथ सुखद समय बिताएंगे। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा।
  • सिंह : दशम में शुक्र के आने से धन लाभ पर्याप्त होगा। नए काम काज प्रारंभ करें लाभ होगा। व्यापार में वृद्धि होगी। भरपूर पैसा आएगा। अटके कार्य संपन्न होंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध मजबूत होने वाले हैं।
  • कन्या : भाग्य स्थान का शुक्र सर्वश्रेष्ठ फल देगा। भाग्य खुलेगा। अब तक अटक रहे कार्य आगे बढ़ेंगे। जीवनसाथी के साथ संंबंध सुधरेंगे। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। धन आएगा, स्वयं पर खर्च करेंगे। नया प्रेम संबंध बन सकता है।
  • तुला : अष्टम शुक्र शारीरिक अवस्था के लिए ठीक नहीं कहा जा सकता। पेट के निचले हिस्से से संबंधित रोग आ सकते हैं। इन पर धन भी खर्च करना पड़ सकता है। हालांकि रिश्तों के लिए यह गोचर ठीक रहेगा।
  • वृश्चिक : सप्तम का शुक्र प्रेम और दांपत्य जीवन को मजबूती देगा। बिखर चुके रिश्ते फिर से जुड़ेंगे। इस दौरान पारिवारिक श्रेष्ठता प्राप्त होगी। कार्यों से लाभ होगा। सर्वत्र विजय होने की स्थिति बनेगी। पैसा आएगा।
  • धनु : छठे भाव में शुक्र का आना मिलाजुला फल देगा। यह समय आपके आत्मचिंतन का रहेगा। जो लोग आपसे नाराज चल रहे थे वे फिर आपसे जुड़ना चाहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद होगा। पैसा तीन दिशाओं से आएगा।
  • मकर : पंचम का शुक्र आपके प्रेम विवाह के योग बनाएगा। जिन लोगों के जीवन में अब तक प्रेम नहीं आया है, वो आ सकता है। विवाह के योग भी बनेंगे। आभूषण, वस्त्र आदि उपहार के रूप में मिलेंगे।
  • कुंभ : सुख स्थान का शुक्र भौतिक सुखों से भरपूर करने वाला है। विलासिला पूर्ण जीवन व्यतीत करेंगे। अटका हुआ धन मिल जाएगा। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बनेगा। नए प्रेम संबंध बन सकते हैं। इनसे लाभ होगा।
  • मीन : तीसरे स्थान में शुक्र आएगा जो आपको प्रसिद्धि और लोकप्रियता देगा। पारिवारिक संबंध सुधरेंगे। धन आएगा, संपत्ति और वाहन सुख मिलेगा। पैसा आएगा और उसका उपयोग विलासितापूर्ण जीवन में करेंगे।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+