Shani Gochar 2025: सावधान ! शनि बदल रहा है राशि,बचकर रहें ये 5 राशि वाले, आ सकती है बड़ी मुसीबत
Shani Gochar 2025: न्याय का अधिपति ग्रह शनि 29 मार्च 2025 शनिवार को ढाई साल बाद अपना राशि परिवर्तन करने जा रहा है। यह राशि परिवर्तन वर्ष का सबसे बड़ा ग्रह परिवर्तन होगा। शनि जब भी अपना राशि परिवर्तन करता है, उससे 12 दिन पहले से संबंधित राशियों पर उसका प्रभाव दिखने लग जाता है।
29 मार्च को राशि परिवर्तन होने वाला है तो उससे पहले 17-18 मार्च से शनि के बदलाव के लक्षण लोगों में नजर आने लग जाएंगे।

वर्तमान में शनि अपनी स्व और मूलत्रिकोण राशि कुंभ में गोचर कर रहा है। 29 मार्च को रात्रि 9 बजकर 41 मिनट पर यह बृहस्पति की राशि मीन में गोचर प्रारंभ कर देगा। इसी दिन रात्रि में 11 बजकर 08 मिनट पर शनि उदय भी हो रहा है। इसलिए इन दो बड़े परिवर्तनों का व्यापक असर होने वाला है।
साढ़ेसाती वालों के लिए क्या (Shani Gochar 2025)
शनि के मीन राशि में जाने के कारण मकर साढ़ेसाती से मुक्त हो जाएगी, किंतु मेष को साढ़ेसाती का पहला ढैया प्रारंभ हो जाएगा। इसी तरह कुंभ को अंतिम ढैया और मीन को दूसरा ढैया प्रारंभ होगा। इसी के साथ सिंह और धनु राशि पर लघु कल्याणी ढैया लगेगा।
इन पांचों राशि के जातकों के जीवन में इस राशि परिवर्तन के पूर्व से ही लक्षण दिखने लग जाएंगे। काम अचानक अटकने लगेंगे। मानसिक चिंताएं बढ़ने लगेंगी। आय से अधिक धन खर्च होने लगेगा। कोई न कोई रोग घेरे रहेगा।
अन्य राशियों पर भी असर (Shani Gochar 2025)
शनि के राशि परिवर्तन से पूर्व अन्य राशियों को भी असर दिखने लगेगा। कार्य क्षेत्र में परेशानी, नौकरी-व्यवसाय में ठहराव, मान-सम्मान में कमी। रोग जैसी स्थितियां बनने लगेंगी।
कैसे बचें, क्या उपाय करें (Shani Gochar 2025)
शनि की पीड़ा से बचाव के लिए सभी राशियों के जातक सबसे पहले तो अपने कर्म सुधार लें। कोई गलत काम कर रहे हैं तो उसे तुरंत बंद कर दें। शनि की प्रसन्नता के लिए ऊं शं शनैश्चराय नम: मंत्र का जाप करना प्रारंभ कर दें। काले तिल और काले उड़द के लड्डू बनाकर गरीबों को खिलाएं। एक सुरमे की डली को किसी सुनसान जगह पर जाकर जमीन में दबा दें।
ये काम न करें (Shani Gochar 2025)
- शनिवार के दिन किसी को पैसा उधार न दें।
- शनिवार के दिन लोहा, काले कपड़े, काले तिल, काले उड़द न खरीदें।
- शनिवार के दिन शनिदेव के दर्शन करने जाएं तो उनके नेत्रों में न देखें।
- कोई भिखारी, सेवक, गरीब, रोगी का अपमान न करें।
-
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
LPG Oil Crisis: हॉर्मुज में तैर रहे हैं 3.2 लाख टन गैस, भारत पहुंचा तो कितने सिलेंडर भरे जा सकते हैं












Click it and Unblock the Notifications