Rahu Gochar 2026: राहु के गोचर से इन राशियों के जीवन में आएगा बवंडर, करियर से लेकर लव लाइफ में होगी उथल पुथल
Rahu Gochar 2026: नए साल 2026 में कई ग्रहों के गोचर का सीधा असर जातकों पर पड़ सकता है। राहु गोचर से जीवन और कारोबार में बड़े बदलाव संभव हैं। ग्रह-नक्षत्रों में होने वाले बड़े बदलावों को लेकर ज्योतिष में दिलचस्पी रखनेवालों की उत्सुकता बढ़ गई है। खास तौर पर पाप ग्रह राहु की चाल 2026 में दो बार बदलेगी। इसका प्रभाव कई राशियों पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। इस गोचर का असर जातकों के कारोबार और स्वास्थ्य से लेकर रिश्तों और प्रेम संबंधों तक पर पड़ने की संभावना है।
पहला बड़ा परिवर्तन 2 अगस्त 2026 को होगा, जब राहु कुंभ राशि में रहते हुए धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेगा। इसके बाद 5 दिसंबर 2026 को राहु कुंभ से निकलकर मकर राशि में गोचर करेगा। कुंभ और मकर दोनों ही शनि की राशियां हैं। राहु का यह परिवर्तन चार राशियों के जातकों के लिए चुनौतियां पैदा कर सकता है।

Rahu Gochar 2026: इन राशियों पर पड़ेगा असर
वृषभ राशि: शुक्र की स्वामित्व वाली वृषभ राशि के लिए 2026 में राहु सतर्क रहने का संकेत दे रहा है। रोजगार और करियर से जुड़े मामलों में रुकावटें और बाधाएं आ सकती हैं। आय में कमी और खर्चों में बढ़ोतरी की वजह से आर्थिक प्रबंधन और बजट बिगड़ सकता है। व्यापार में हर कदम सोच-समझकर उठाने की आवश्यकता होगी। मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है और महत्वपूर्ण कार्यों में बार-बार आने वाली बाधा से मन खिन्न रहने लग सकता है।
यह भी पढ़ें: Shani Margi 2025: साल खत्म होने से पहले शनि देव की बदली चाल, इन 5 राशियों की खुली किस्मत, अब जमकर बरसेगा पैसा
सिंह राशि: सूर्य की स्वामित्व वाली सिंह राशि पर राहु का प्रतिकूल असर करियर में चुनौतियां बढ़ा सकता है। अचानक ऑफिस में आपके खिलाफ बहुत अधिक पॉलिटिक्स का माहौल नजर आ सकता है। आर्थिक दबाव या आय में गिरावट देखने को मिल सकती है। कारोबार में ठहराव आ सकता है, जबकि धन लाभ के अवसर सीमित हो सकते हैं। दूसरों के विवाद में पड़ने के बजाय अपने काम पर ध्यान दें। इसलिए 2026 सिंह राशि वालों के लिए सावधानी और धैर्य का वर्ष रहेगा।
कन्या राशि: बुध की राशि कन्या राहु की चपेट में आ सकती है। मेहनत के बावजूद अपेक्षित सफलता नहीं मिलने से मन में निराशा का भाव आ सकता है। व्यापार में ढीलापन और बड़ी हानि की संभावना बनी रहेगी। आय में कमी और खर्चों में बढ़ोतरी से बजट गड़बड़ा सकता है। कर्ज या ईएमआई चुकाने में मुश्किलें आ सकती हैं। स्वास्थ्य भी कमजोर रह सकता है, इसलिए जीवनशैली में सुधार जरूरी है।
यह भी पढ़ें: Guru ki chaal: राहु के नक्षत्र आर्द्रा में गुरु का प्रवेश, संभलकर रहें सभी राशि वाले
वृश्चिक राशि: मंगल की राशि वृश्चिक पर भी राहु का प्रभाव प्रतिकूल रहेगा। रिश्तों में तनाव, खास तौर पर इस जातक की महिलाओं को ससुराल पक्ष से आर्थिक मामलों को लेकर मतभेद हो सकते हैं। व्यापार में लाभ के सीमित अवसर मिलने से मानसिक तनाव बढ़ेगा। व्यस्तता अधिक रहेगी और स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक होगा।
Rahu Gochar 2026: घबराएं नहीं, संयम से काम लें
इन सभी स्थितियों को देखते हुए 2026 में इन चार राशियों को सावधानी, संयम और योजनाबद्ध ढंग से आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है। राहु को पाप ग्रह कहा जाता है, लेकिन यह अपने प्रभाव से जातकों को मेहनती और ज्यादा धैर्यवान भी बनाता है। इसलिए, घबराने के बजाय संयम और धैर्य के साथ हरेक कदम उठाना सही रहेगा।
नोट: यहां सामान्य मान्यताओं पर आधारित जानकारी दी गई है। ज्योतिष अनुमानों और संकेतो पर आधारित विज्ञान है, जिसके सटीक होने की कोई गारंटी नहीं है। Oneindia Hindi का उद्देश्य अंधविश्वास को बढ़ावा देना नहीं है। किसी भी प्रकार के उपाय करने से पहले विशेषज्ञों से परामर्श लें।
यह भी पढ़ें: Rahu Ketu Gochar: राहु-केतु की बदली राशि, अब देश दुनिया में होंगे बड़े बदलाव, तैयार रहें
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड












Click it and Unblock the Notifications