Shani Margi 2025: साल खत्म होने से पहले शनि देव की बदली चाल, इन 5 राशियों की खुली किस्मत, अब जमकर बरसेगा पैसा
Shani Margi 2025 : शनिदेव का नाम सुनते ही लोगों के हाथ-पांव फूल जाते हैं क्योंकि वो न्याय के देवता कहे जाते हैं, उनका मार्गी होना भी लोगों को भयभीत करता है लेकिन साल 2025 के खत्म होने से पहले शनिदेव ने अपनी चाल बदल ली है। दरअसल सूर्य पुत्र शनि में 28 नवंबर की सुबह 9:20 बजे वक्री से मार्गी हुए हैं यानी कि अब उनकी चाल सीधी हो गई है।
वो साल 2026 तक अब इसी तरह से रहने वाले हैं इसलिए अब लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। मालूम हो कि जब शनि मार्गी होता है, तो रुके हुए काम तेजी से आगे बढ़ते हैं, भाग्य का साथ बढ़ता है और जीवन में स्थिरता आने लगती है।

काशी के पंडित दयानंद शास्त्री के मुताबिक जब शनिदेव वर्की से सीधी चाल पकड़ते हैं तो वो दंड नहीं पुरस्कार देते हैं इसलिए शनिदेव अब राशियों को परेशान नहीं बल्कि खुश करेंगे लेकिन उनकी मेहरबानी 5 राशियों पर कुछ ज्यादा ही होने वाली हैं। ये 5 राशियां हैं- मेष, मिथुन, कन्या, तुला और मकर।
रुके हुए काम अचानक गति पकड़ेंगे (Shani Margi 2025)
इन पांचों राशियों के लिए शनि मार्गी बेहद शुभ रहेगा। लंबे समय से चली आ रही इनकी करियर संबंधी बाधाएं अब समाप्त होंगी। रुके हुए काम अचानक गति पकड़ेंगे, विदेश यात्रा या विदेश में नौकरी के योग भी दिखाई दे रहे हैं, पारिवारिक स्थितियों में सुधार होगा तो वहीं सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और अब मेहनत का फल मिलेगा, बड़े प्रोजेक्ट सफल होंगे।
शनिदेव को इस तरह से करें प्रसन्न (Shani Margi 2025)
इन 5 राशियों के अलावा शनि सभी राशियों के लिए अच्छे साबित होने वाले हैं। निम्नलिखित उपाय सभी राशियों के लोगों को करने चाहिए, ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होंगे और दोनों हाथों से आशीष प्रदान करेंगे।
- शनिवार को तेल का दीपक जलाएं
- पीपल के पेड़ की पूजा करें
- बुजुर्गों व गरीबों की सेवा करें
- काली उड़द दान करें
- "ॐ शं शनैश्चराय नमः" मंत्र 108 बार जाप करें।
आर्थिक लाभ, करियर में उन्नति (Shani Margi 2025)
शनि मार्गी 28 नवंबर 2025 तीन राशियों-तुला, मकर और कुंभ-के लिए नए अवसर, आर्थिक लाभ, करियर में उन्नति और जीवन में स्थिरता लेकर आ रहा है। जिन लोगों के कार्य लंबे समय से बाधित थे, उनके लिए यह अवधि बेहद शुभ साबित होगी। सही समय पर सही निर्णय लेने से जीवन में सकारात्मक बदलाव सुनिश्चित होंगे।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications