मीन प्रेम राशिफल 2023 (Pisces Love Horoscope): नए प्रेम संबंध बनेंगे
आप किसी को चाहते हैं और प्रपोज करना चाहते हैं तो अवश्य करें प्रस्ताव स्वीकार हो जाएगा। यदि आप पहले से रिश्ते में हैं तो आप विवाह की ओर अग्रसर हो सकते हैं।

मीन राशि के जातकों के प्रेम के मामले में वर्ष 2023 मिलाजुला रहेगा। एक ओर जहां नए प्रेम संबंध बनने के योग हैं वहीं दूसरी ओर पुराने संबंधों में विच्छेद और वियोग जैसी स्थिति भी बन रही है। इस वर्ष पंचम भाव पर शनि और शुक्र का संयुक्त प्रभाव रहेगा जिसके फलस्वरूप आपके रिश्ते में टकराव पैदा होगा। आपके रिश्ते के प्रति ईमानदार और पारदर्शी रहना होगा। पार्टनर से कोई बात छुपाना संबंध खराब कर सकता है। विशेषकर अप्रैल तक के समय में अत्यंत संयम से रहना होगा।
संबंधों में अधिक सतर्क रहने की जरूरत
अप्रैल के बाद बृहस्पति का राशि परिवर्तन होगा। इसके बाद परिस्थितियों में बदलाव आएगा। आप किसी को चाहते हैं और प्रपोज करना चाहते हैं तो अवश्य करें प्रस्ताव स्वीकार हो जाएगा। यदि आप पहले से रिश्ते में हैं तो आप विवाह की ओर अग्रसर हो सकते हैं। जुलाई-अगस्त के बीच आपके जीवन में किसी अन्य व्यक्ति का प्रवेश हो सकता है। आप किसी से अपने दिल की बात नहीं कह पाएं हैं तो वह भी कह सकते हैं। हालांकि इस दौरान मंगल पंचम में स्थित रहने से संबंधों में अधिक सतर्क रहने की जरूरत होगी। प्रेम संबंधों में टकराव की स्थिति रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications