Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Numerology: अपने मूलांक से जानिए कौन-कौन से रोग परेशान कर सकते हैं?

मूलांक आपके बर्थ नंबर हैं, जो आपके व्यक्तित्तव को पूरी तरह से बयां कर देते हैं, ये आपका भूत-वर्तमान और भविष्य तीनों के बारे में अच्छे से बता देते हैं।

Numerology

मूलांक 1 :जिन जातकों की जन्म तारीख 1, 10, 19 या 28 होती है उन्हें पित्त संबंधी रोग बार-बार परेशान कर सकते हैं। इन्हें हृदय से जुड़े रोग होने की आशंका सबसे ज्यादा रहती है। दांतों के रोग, सिरदर्द, नेत्र रोग, मूत्र संबंधी रोग होने की आशंका रहती है। मस्तिष्क का अत्यधिक प्रयोग करने के कारण अक्सर मानसिक दबाव में रहते हैं।

मूलांक 2 : जिन जातकों की जन्म तारीख 2, 11, 20 या 29 होती है उन्हें पेट के रोग अक्सर परेशान करते हैं। गैस, बदहजमी, आंतों के रोग, पेट में अल्सर जैसी समस्याएं आ सकती हैं। इन्हें मानसिक दुर्बलता और मति भ्रम जैसी स्थिति भी बनती है।

मूलांक 3 : जिन लोगों की जन्म तारीख 3, 12, 21 या 30 होती है इन्हें अक्सर पीठ और पैरों में दर्द बना रहता है। स्नायु तंत्र से जुड़े रोग भी इन्हें परेशान करते हैं। दंत रोग, चर्म रोग, हड्डियों में दर्द, गला खराब होना जैसी समस्याएं इनके साथ बनी रहती है।

मूलांक 4 : जिन लोगों की जन्म तारीख 4, 13, 22 या 31 होती है उनके फेफड़े कमजोर होते हैं। इस कारण इन्हें अस्थमा, श्वसन संबंधी रोग होने की आशंका सबसे ज्यादा रहती है। हृदय रोग, उच्च रक्तचाप जैसी, डायबिटीज, रक्ताल्पता की समस्या होती है।

मूलांक 5 : जिन लोगों की जन्म तारीख 5, 14, 23 होती है इन्हें पेट से जुड़े रोग अक्सर परेशान करते हैं। खाने-पीने के शौकीन होने के कारण बदहजमी, एसिडिटी की समस्या बनी रहती है। मानसिक तनाव, सिरदर्द, माइग्रेन से परेशान रहते हैं।

मूलांक 6 : जिन लोगों की जन्म तारीख 6, 15, 24 होती है वे गले के रोग से घिरे रहते हैं। गला खराब होना, गले में इंफेक्शन, किडनी, छाती, मूत्र विकार, हृदय रोग, गुप्त रोग जैसी परेशानियां आती हैं। श्वसन तंत्र संबंधी रोग के प्रति सतर्क रहना चाहिए।

मूलांक 7: जिन लोगों की जन्म तारीख 7, 16, 25 होती है इन्हें नेत्र रोग परेशान करते हैं। आंखों की कमजोरी, नजर का कमजोर होना, आंखों में चोट आदि की समस्या बनी रहती है। चर्म रोग और मस्तिष्क की कमजोरी, याददाश्त कमजोर हो सकती है।

मूलांक 8 : जिन लोगों की जन्म तारीख 8, 17, 26 होती है वे अक्सर डिप्रेशन में रहते हैं। लिवर, आंतों संबंधी रोग होते हैं। मूत्राशय में संक्रमण भी बार-बार हो सकता है। हाथ-पैरों और कमर में दर्द परेशान करता है। काम में जल्दी कर थक जाते हैं।
मूलांक 9 : जिन लोगों की जन्म तारीख 9, 18, 27 होती है उन्हें हड्डी का बुखार बार-बार परेशान करता है। दांत के दर्द, मूत्र और गुदा के रोग, पेट रोग, चर्म रोग आदि की आशंका अत्यधिक रहती है। पेट के विकार बदहजमी आदि से परेशान रहते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+