रोहित शर्मा के पास नहीं था अपना बैट, मैच में कमेंट्री कर रहे खिलाड़ी से लिया बल्ला, किसने की मदद?

Rohit Sharma Lord's Century: रोहित शर्मा का बल्ला जब बोलता है, तो गेंदबाजों का धुआं निकल जाता है। यह तय बात है। लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर रोहित शर्मा की आंधी में इंग्लैंड के गेंदबाज उड़ गए। हालांकि टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा लेकिन रोहित ने अपने तूफानी शतक से सबका दिल जीत लिया।

सबसे खास बात यह है कि रोहित शर्मा ने 84 गेंदों में ही अपना सैकड़ा पूरा कर लिया था। इस शतक के लिए उन्होंने अपना बल्ला इस्तेमाल नहीं किया था। किसी अन्य प्लेयर के बैट से रोहित शर्मा ने शतक जड़कर आलोचकों का मुंह बंद कर दिया।

Rohit Sharma

कमेंट्री कर रहे खिलाड़ी के बैट से शतक

एक और खास बात यह है कि जब रोहित शर्मा शतक जमा रहे थे, उस समय वह खिलाड़ी कमेंट्री कर रहा था, जिसने उनको अपना बैट दिया था। एक सवाल यह भी आता है कि इतने दिग्गज प्लेयर को किसी अन्य प्लेयर से बैट लेने की क्या आवश्यकता पड़ गई?

दरअसल मुंबई से ही आने वाले शार्दुल ठाकुर ने रोहित शर्मा को अपना बल्ला दिया था। इसकी कहानी खुद शार्दुल ने कमेंट्री बॉक्स में बताई और उसी समय रोहित शर्मा बल्लेबाजी कर रहे थे। यह भी एक दिलचस्प संयोग ही है। शार्दुल और रोहित एक ही स्कूल से पढ़े हैं।

रोहित को बल्ला देने की कहानी

शार्दुल ने कहा कि एक बार रोहित भाई के पास कुछ अच्छे बल्ले नहीं थे और उनको मेरे बल्ले पसंद आ गए। उन्होंने मैदान पर हमको ख़ुशी के अनगिनत पल भी दिए हैं। इस वजह से उनको अपना बल्ला नहीं देने का सवाल तो कभी आ ही नहीं सकता। तभी मैंने उनको अपना बल्ला दिया था। आज वह उसी बैट से खेल रहे हैं और मुझे इसकी ख़ुशी है।

कैसे पहचान में आया बल्ला

अब शार्दुल ने अपना बल्ला दिया था लेकिन उसके ऊपर स्टिकर तो रोहित शर्मा के ब्रांड प्रमोशन वाली कंपनी का है। ऐसे में रोहित के बल्ले का जिक्र पब्लिक में कैसे आया? इसका उत्तर यह है कि इस बल्ले के निचले हिस्से में शार्दुल ठाकुर अ नाम लिखा था। रोहित ने उसको मिटाया नहीं था। वहां से पता लगा कि यह शार्दुल ठाकुर का बैट है।

सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के

रोहित शर्मा एजबेस्टन और कार्डिफ में ज्यादा रन बनाने में सफल नहीं रहे थे लेकिन लॉर्ड्स में 110 गेंदों में 138 रनों की पारी खेलकर तहलका मचा दिया। खास बात यह है कि पूरी सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज का नाम रोहित शर्मा है। उन्होंने 6 छक्के जड़े और अन्य सभी प्लेयर्स को पीछे छोड़ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+