Nav Samvatsar 2078: मूलांक 9 को लाभ होगा लेकिन क्रोध पर रखें काबू
नई दिल्ली, 20 अप्रैल। हिंदू नव संवत्सर 2078 का प्रारंभ 13 अप्रैल से हुआ है। अंक ज्योतिष की दृष्टि से देखा जाए तो वर्ष का मूलांक 8 हुआ। इसके स्वामी शनिदेव हैं। अर्थात् यह संवत्सर न्यायप्रिय, सत्य के मार्ग पर चलने वालों के लिए शुभ होगा। वहीं बुरे कर्म करने वालों, अपराधी, दूसरों की संपत्ति-स्त्री पर बुरी नजर रखने वालों के लिए दंड प्रदायक रहेगा। ज्योतिषीय दृष्टि से शनि को ग्रहों में न्यायाधिपति कहा जाता है, इसलिए अपने-अपने अच्छे-बुरे कर्मो के लिहाज से जातक को उसका फल प्राप्त होगा। यह वर्ष महामारी, प्राकृतिक आपदा, प्रलय समान कष्ट जैसी घटनाओं के लिए जाना जाएगा। अंक ज्योतिष के अनुसार इस नव संवत्सर का मूलांक 9 पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है आइए जानते हैं।

मूलांक 9 : जिन लोगों को जन्म किसी भी माह की 9, 18, 27 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 9 होता है। मूलांक 9 का स्वामी मंगल है, जबकिसंवत्सर का मूलांक 8 है और इसका स्वामी शनि है। मंगल और शनि का आपस में साम्य का रिश्ता है। दोनों ही क्रूर ग्रह हैं, इसलिए आपके क्रोध और आवेश में वृद्धि होगी। कई काम ऐसे हो जाएंगे जिन पर आपको बाद में पछताना पड़ सकता है।
करियर : मूलांक 9 वाले जातकों के लिए नव संवत्सर करियर में उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। कार्य होंगे लेकिन उनकी गति बेहद धीमी रहेगी। आपके व्यवहार का प्रभाव आपके करियर पर पड़ेगा। चाहे आप नौकरी में हों या बिजनेस में, आपकी बातों से किसी को चोट पहुंच सकती है। कार्य में बदलाव होगा। बीच-बीच में तरक्की के रास्ते बंद से नजर आएंगे। पुलिस सेना के लिए चुनौतियां आएंगी।
आर्थिक : पैसों का आगमन ठीक ठाक होगा, लेकिन खर्च की भी अधिकता रहेगी। समय और धन दोनों का अपव्यय होगा। प्रॉपर्टी से लाभ होगा। नई भूमि, भवन, खेती खरीदने के योग बनेंगे। पुराने निवेश से लाभ होगा। खर्च सीमा में करें।
स्वास्थ्य : रक्त और फेफड़ों से संबंधित रोग परेशान करेंगे। मानसिक उग्रता ब्लड प्रेशन बढ़ाएगी। डायबिटीज के रोगी हैं तो खानपान में सावधानी रखनी होगी। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
परिवार : स्वजनों से अहम को लेकर टकराव होगा। जीवनसाथी के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। जिन लोगों का विवाह नहीं हुआ है, उनके विवाह की संभावनाएं इस वर्ष बनेंगी।
उपाय : तांबे का छल्ला धारण करें। मंगल पिरामिड घर में रखने से तरक्की होगी। नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी।
-
क्या कंगना रनौत ने चुपचाप कर ली सगाई? कौन है BJP सांसद का मंगेतर? इंटरनेट पर क्यों मचा हंगामा? जानें सच -
तो इसलिए बदले जा रहे CM, गवर्नर–सीमांचल से नया केंद्रशासित प्रदेश? नया राज्य या UT बनाने के लिए क्या है नियम? -
PM Kisan Yojana: मार्च की इस तारीख को आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त! क्या है लेटेस्ट अपडेट? -
Balen Shah Rap Song: वो गाना जिसने बालेन शाह को पहुंचा दिया PM की कुर्सी तक! आखिर क्या था उस संगीत में? -
UPSC में 301 रैंक पर 2 आकांक्षा सिंह! ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती या वाराणसी की डॉक्टर-कौन हुआ पास, क्या है सच? -
पिता की चिता को मुखाग्नि देने के बाद दिया इंटरव्यू, रूला देगी UPSC क्रैक करने वाली जूही दास की कहानी -
UPSC पास करने वालों में 24 बिहार से, टॉप-20 में जगह बनाने वाले 5 छात्र कौन हैं? Success Story करेगी प्रेरित -
Iran Vs USA: ईरान के पलटवार से तबाह हुआ अमेरिका! खाली हुए मिसाइल गोदाम, रातों-रात 4 गुना हथियार बनाने का आदेश -
IND vs NZ: 'झूठ बोल रहा है!' सेंटनर के बयान पर सूर्यकुमार यादव का पलटवार, फाइनल से पहले गरम हुआ माहौल -
UPSC इंटरव्यू में पूछा गया विराट कोहली से जुड़ा यह सवाल, आकांक्षा सिंह के जवाब ने पक्की कर दी 301वीं रैंक -
Israel Iran War के बीच आखिर भारत कैसे पहुंचा ईरान का युद्धपोत? तेहरान के ‘इमरजेंसी कॉल’ पर भारत ने दी मदद -
US Iran war Update: ईरान की सैन्य ताकत पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- ‘सब खत्म, जहाज भी डूबे’












Click it and Unblock the Notifications