Motivational Story: सबको भाती है स्वतंत्रता, पढ़ें ये ज्ञानवर्धक कहानी

नई दिल्ली। स्वतंत्रता एक ऐसा एहसास है, जो मन को उमंग से भर देता है। स्वतंत्रता एक ऐसा अधिकार है, जो हमें अपनी इच्छा से जीने की छूट देता है। स्वतंत्रता एक ऐसा स्वप्न है, जो हर आंख में बसता है। संसार में ऐसा कोई नहीं होगा, जो परतंत्र रहना चाहता होगा। किसी भी जीव को यदि परिस्थितिवश परतंत्र होना पड़ता है, तो वह बाकी का जीवन मजबूरी में ही बिताता है। उसके जीवन में वास्तविक सुख नहीं रह जाता।

सबको भाती है स्वतंत्रता, पढ़ें ये ज्ञानवर्धक कहानी

आज इसी सम्बन्ध में एक प्यारी -सी कथा सुनते हैं...

एक लकड़हारा था। वह लकड़ियां काटने के लिए रोज़ जंगल में जाता था। एक दिन जंगल में उसे एक सच्चा मोती पड़ा मिला। दूसरे दिन भी वह उत्सुकतावश उसी जगह पहुंचा, उसे फिर एक मोती मिला। तीसरे दिन उसने तय किया कि आज सुबह से जाकर जंगल में उसी जगह बैठा जाए और पता लगाया जाए कि मोती कहाँ से आ रहे हैं। लकड़हारा भोर रहते जंगल में उसी स्थान पर छुप गया। थोड़ी देर में उसने देखा कि रंग- बिरंगे पंखों वाली बड़ी ही प्यारी चिड़िया आई और पेड़ पर बैठकर बहुत ही मधुर स्वर में गाने लगी। जैसे ही चिड़िया ने गाने के लिए चोंच खोली, टप्प- से एक मोती गिरा। लकड़हारे ने तय कर लिया कि अब तो इस चिड़िया को पकड़ना ही है।

सोने के 100 सिक्के इनाम में दिए जाएंगे

दूसरे दिन ही उसने चिड़िया को पकड़ लिया और एक पिंजरे में रखकर मोती गिरने का इंतज़ार करने लगा। एक सप्ताह बीत गया, पर चिड़िया ने गाना ना गया, ना ही मोती गिराया। इसी समय राजा ने घोषणा करवाई कि राजकुमारी के जन्मदिन है और जिसका उपहार उसे पसंद आएगा, उसे सोने के 100 सिक्के इनाम में दिए जाएंगे। यह सुनते ही लकड़हारे ने चिड़िया को सुनहरे पिंजरे में रखा और उपहार में दे दिया। नन्हीं राजकुमारी को वही उपहार पसंद आया। अब राजकुमारी हर समय उस चिड़िया के आस- पास ही खेलती।एक दिन राजकुमारी महल के बगीचे में खेलने गई, तो पिंजरा भी ले गई। राजकुमारी को खेलते देख चिड़िया भी पंख फड़फड़ाने लगी।राजकुमारी ने पिंजरे का दरवाजा खोल दिया, चिड़िया झट से उड़ी, दूर तक चक्कर लगाकर आई और राजकुमारी के हाथ पर बैठकर गाने लगी। इसी के साथ उसकी चोंच से टप्प- से मोती गिरा। राजकुमारी बहुत खुश हुई। अब उसने चिड़िया को पिंजरे में रखना बन्द कर दिया था।

शिक्षा

दोस्तों, देखा आपने, एक नन्हा जीव तक अपनी स्वतंत्रता के बिना कितना अधूरा होता है। सृष्टि के हर जीव को ईश्वर ने स्वतंत्र रहने और जीवन का आनन्द लेने भेजा है।इसीलिए सबकी स्वतंत्रता का सम्मान करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+