Mercury Transit in Virgo: बुध का कन्या राशि में गोचर आज, जानिए आपकी राशि पर क्या होगा असर
नई दिल्ली, 25 अगस्त। मिथुन और कन्या राशि का स्वामी बुध अपनी ही राशि कन्या में 26 अगस्त 2021 गुरुवार को प्रात: 11 बजकर 21 मिनट पर प्रवेश करने जा रहा है। बुध का आधिपत्य व्यापार-व्यवसाय, ज्ञान, बुद्धि, निर्णय क्षमता पर होता है। बुध 2 नवंबर तक इसी राशि में रहेगा। बुध का स्वराशि में आना लगभग सभी राशि के लिए शुभ साबित होने वाला है। इस दौरान लोगों की निर्णय क्षमता मजबूत होगी और बड़े फैसले लेने में कामयाब होंगे।

आइए जानते हैं किस राशि पर क्या होगा असर और क्या करना चाहिए बुध की मजबूती के उपाय।
- मेष : छठे भाव में बुध का गोचर होने से रोगों से राहत मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पराक्रम और शक्ति में वृद्धि होगी।
- वृषभ : संतान के कार्य कुशलता से होंगे। शिक्षा क्षेत्र में सफलता। शिक्षकों को विशेष सम्मान। आर्थिक लाभ। कारोबार में वृद्धि।
- मिथुन : रोगों से मुक्ति, सर्वत्र लाभ-सुख की प्राप्ति। निर्णय लेने में सफल होंगे। उत्तम कारोबार और नौकरी में तरक्की होगी।
- कर्क : धन लाभ के संकेत हैं। साहस-पराक्रम में वृद्धि होगी। खर्च की स्थिति बनेगी। कारोबार का विस्तार करेंगे। नौकरी में लाभ।
- सिंह : आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। वाणी के दम पर जीत हासिल करेंगे। आय के नए साधन प्राप्त होंगे। कार्य में लाभ।
- कन्या : शारीरिक-मानसिक रूप से मजबूत बनेंगे। पैसों की आवक होगी। कार्यो में तरक्की होगी। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा।
- तुला : खर्च बढ़ने की संभावना है। अचानक पारिवारिक जरूरत पर पैसा खर्च हो सकता है। भाग्य मजबूत होगा। रोग दूर होंगे।
- वृश्चिक : आय के नए स्रोत मिलेंगे। कारोबार में लाभ, नौकरी में प्रमोशन। संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य में गिरावट आएगी।
- धनु : नए कार्य प्राप्त होंगे। पारिवारिक और दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव पैदा हो सकता है। स्वास्थ्य में पहले से सुधार आएगा।
- मकर : भाग्य मजबूत होगा। सर्वत्र सफलता और सुख प्राप्त होगा। रोगों में कमी आएगी। खर्च में कमी आएगी। लाभ मिलेगा।
- कुंभ : शिक्षा क्षेत्र में सफलता, कोई सम्मान मिल सकता है। संतान सुख की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आर्थिक लाभ।
- मीन : सुखों की प्राप्ति होगी। शारीरिक सुख-दांपत्य सुख भरपूर मिलेगा। आर्थिक स्थिति प्रबल होगी। नौकरी में तरक्की मिलेगी।
क्या उपाय करें
- बुध के कन्या राशि में गोचर के दौरान सभी राशि के जातकों को कुछ विशेष उपाय करने चाहिए ताकिजिनके लिए गोचर ठीक नहीं है, उन्हें लाभ मिलने लगे और जिनके लिए गोचर उत्तम है उनके सुखों में और भी वृद्धि हो।
- प्रत्येक राशि के जातक बुध के कन्या राशि में गोचर के दौरान प्रतिदिन अपने घर में या आसपास कहीं लगे हुए पौधों की सेवा करें। तुलसी, पीपल, नीम, बरगद, शमी आदि के पौधों में नियमित रूप से जल अर्पित करें। संध्याकाल के समय तुलसी के समीप दीप प्रज्जवलित करें।
- प्रत्येक राशि के जातक नियमित रूप से भगवान श्री गणेशजी के दर्शन करें। संभव हो तो गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
- गणेशजी को प्रत्येक बुधवार को 108 दूर्वा या शमी पत्र अर्पित करें।
- प्रत्येक बुधवार को गाय को हरा चारा खिलाएं।
- खड़े हरे मूंग का दान करें।
More From
-
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन












Click it and Unblock the Notifications