Noida Fire : शॉर्ट सर्किट से लगी आग- चश्मदीद अर्नव सिंह

Noida Fire LIVE: नोएडा के ममूरा में बुधवार (15 जुलाई) दोपहर 5 मंजिला बिल्डिंग को भीषण आग ने अपनी चपेट में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक, घटना में 100 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE

LIVE Feed
Jul 15, 2026, 3:59 PM IST

Noida Fire LIVE: आग चार्जिंग प्लग से लगी- DCP

नोएडा के सेक्टर 66 में एक बिल्डिंग में आग लग गई। सेंट्रल नोएडा के DCP के अनुसार, आग चार्जिंग के लिए प्लग की गई एक इलेक्ट्रिक स्कूटर (EV) में लगी और पास में खड़ी कई अन्य गाड़ियों तक फैल गई। दो लोग बीमार पड़ गए और उन्हें इलाज के लिए एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया।
Jul 15, 2026, 3:58 PM IST

शॉर्ट सर्किट से लगी आग- चश्मदीद अर्नव सिंह

नीचे एक इलेक्ट्रिक स्कूटर चार्ज हो रहा था, तभी शॉर्ट सर्किट हुआ और पूरी जगह आग लग गई। हम ऊपर थे और हमें भागना पड़ा क्योंकि पुलिस अभी तक नहीं पहुंची थी और बाहर निकलने का कोई दूसरा रास्ता नहीं था। चूंकि बिल्डिंग बन रही थी, इसलिए सीढ़ियां मौजूद थीं; उन्होंने ऊपर से एक सीढ़ी लगाई, जिससे हममें से लगभग 150 से 200 लोग उस रास्ते से नीचे उतरकर जान बचा पाए... आग ग्राउंड फ्लोर पर लगी थी, जहां दो लोग—संभवतः एक कपल—जलकर मर गए। मैं 2021 से यहां रह रहा हूं-: चश्मदीद गवाह अर्नव सिंह
Jul 15, 2026, 3:43 PM IST

नोएडा के ममूरा में लगी भीषण आग, 100 से ज्यादा का रेस्क्यू

Noida Mamura Fire Reason: नोएडा के ममूरा में लगी भीषण आग, 100 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू-2 की मौत की खबर
Jul 15, 2026, 3:43 PM IST

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: नोएडा के ममूरा में लगी भीषण आग, 100 से ज्यादा का रेस्क्यू

नोएडा के ममूरा गांव में भीषण आग, ईवी स्कूटी में स्पार्किंग से हादसा,100 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू किया गया।
Jul 15, 2026, 1:23 PM IST

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: सोनम वांगचुक के अनशन पर दिल्ली HC में याचिका

दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक पिछले 18 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे हैं,उनकी हालत खराब हो गई है, ऐसे में उनकी भूख हड़ताल जबरन खत्म करा उन्हें खाना खिलाने के लिए याचिका दायर की गई है, याचिका में कहा गया है कि उनका साढ़े 8 किलो वजन घट चुका है, दो दिन में उनकी मौत हो सकती है।
Jul 15, 2026, 1:15 PM IST

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE : परिसीमीन बिल पर बीजेपी का समर्थन करेगी शरद पवार की पार्टी

परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन
Jul 15, 2026, 9:52 AM IST

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: BIMSTEC की मेजबानी करेंगे अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल 16 जुलाई को दिल्ली में BIMSTEC (बे ऑफ़ बंगाल इनिशिएटिव फ़ॉर मल्टी-सेक्टरल टेक्निकल एंड इकोनॉमिक कोऑपरेशन) सुरक्षा शिखर सम्मेलन की मेज़बानी करेंगे।
Jul 15, 2026, 9:50 AM IST

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: नितिन गडकरी के खिलाफ सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट वायरल,FIR दर्ज

नागपुर साइबर पुलिस ने इथेनॉल विवाद को लेकर नितिन गडकरी के खिलाफ सोशल मीडिया पर फर्जी और गुमराह करने वाली पोस्ट के मामले में FIR दर्ज की है।
Jul 15, 2026, 9:48 AM IST

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: सुप्रीम कोर्ट में हंगामा करने वाले 2 लॉ छात्र गिरफ्तार

सुप्रीम कोर्ट में हंगामा करने वाले लखनऊ यूनिवर्सिटी के 2 लॉ छात्र गिरफ्तार, FIR दर्ज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+