Mars transit in Leo: मंगल का सिंह राशि में गोचर 1 जुलाई से, जानिए राशियों पर प्रभाव
Mangal Ka Gochar: तेज, उग्रता, क्रोध के साथ भाग्य का प्रतिनिधि ग्रह मंगल 1 जुलाई को प्रात: 4 बजकर 5 मिनट से सूर्य की राशि सिंह में गोचर कर रहा है। मंगल अभी तक अपनी नीच राशि कर्क में गोचर कर रहा था। सिंह राशि में जाने से मंगल को सूर्य का बल भी मिलेगा और वह विभिन्न राशियों के भाग्य को बल देगा।

हालांकि यह आपकी निर्णय क्षमता को भी प्रभावित कर सकता है। मंगल के सिंह राशि में जाने से लाल रंग की वस्तुओं में तेजी आएगी। मंगल पर गुरु और शनि की दृष्टि होने से कहीं कहीं अच्छी वर्षा तो कहीं साधारण वर्षा होगी। मंगल 18 अगस्त तक इसी राशि में गोचर करेगा।
सिंह में मंगल का फल-
- यदा सिंहगतो भौम: कांचन रूप्यताम्रकम् ।
- आरक्तसर्वद्रव्याणि महर्घाणि भवन्ति हि ।।
अर्थात्- सिंह राशि में मंगल के जाने से सोना, चांदी, तांबा, पीतल, शक्कर एवं लाल रंग की वस्तुओं में तेजी आएगी।
राशियों पर प्रभाव
- मेष : मान-सम्मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संपत्ति से लाभ मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से लाभ, क्रोध में वृद्धि होगी। प्रेम बढ़ेगा।
- वृषभ : सुख स्थान का मंगल भौतिक सुख देगा, धन लाभ होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, नए कामकाम मिल सकते हैं।
- मिथुन : भाई-बहनों से बिगड़े संबंध सुधरेंगे, संपत्ति लाभ होगा, परिवार में सुख-समृद्धि आएगी। स्वास्थ्यगत समस्या दूर होगी।
- कर्क : धन और वाणी का प्रभाव बढ़ेगा। समाज में सम्मान मिल सकता है। परिवार में महत्व मिलेगा। भाग्योदय हो सकता है।
- सिंह : स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, आर्थिक सुख मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में उन्नति और प्रतिष्ठा में अभिवृद्धि होगी।
- कन्या : खर्च के साथ धन लाभ भी होगा। मानसिक शांति रहेगी। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
- तुला : आय के नए साधन मिलेंगे किंतु खर्च भी अधिक होगा। पुराने काम छूट सकते हैं। संबंधों को लेकर सतर्क रहना होगा।
- वृश्चिक : कार्य में बदलाव होंगे। सम्मान और सुख में वृद्धि होगी, आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
- धनु : भाग्य को बल मिलेगा। आर्थिक, सामाजिक, पारिवारिक दृष्ट से उन्नत समय रहेगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। सतर्क रहें।
- मकर : मन प्रसन्न रहेगा, कार्य में वृद्धि, धन लाभ, पारिवारिक, दांपत्य सुख रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। तनाव न लें।
- कुंभ : रक्त संबंधी कष्ट आ सकता है। क्रोध में वृद्धि होगी, तनाव लेना बंद करें, परिवार में किसी से विवाद हो सकता है।
- मीन : क्रोध आए तो संयम रखें, रिश्तों को सहेजने के प्रयाय करें। धन लाभ होगा। शत्रु परास्त होंगे, स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
क्या उपाय करें
मंगल के सिंह राशि में गोचर के दौरान सभी राशियों के जातक नित्य प्रतिदिन अपने मस्तक पर केसर का तिलक अवश्य लगाएं। इससे मंगल और सूर्य दोनों मजबूत होंगे और आपका भाग्य खुलने लगेगा।












Click it and Unblock the Notifications