Makar Sankranti 2022: 'मकर संक्रांति' पर बन रहा है विशिष्ट संयोग ,जानिए अच्छा है या बुरा?
नई दिल्ली, 06 जनवरी। 'मकर संक्रांति' हिंदूओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं इसलिए इसे 'मकर संक्रांति' के नाम से जाना जाता है। ये दिन बड़ा पावन माना जाता है क्योंकि इस दिन से खरमास का अंत होता है, जिससे मंगल कामों की शुरुआत होती है। 'मकर संक्रांति' के बाद से ठंड कम होती है और वातावरण में गर्माहट पैदा होने लगती है। इस बार 'मकर संक्रांति' का पर्व बहुत ज्यादा खास है क्योंकि इस दिन कुछ विशिष्ट संयोग बन रहे हैं।
Recommended Video
मकर राशि 2022 कैसा रहेगा: मकर राशि 2021 टैरो कार्ड | Makar Rashi Tarot Card 2022 | वनइंडिया हिंदी

ज्योतिषियों के अनुसार इस बार मकर संक्रांति पर रोहणी नक्षत्र, ब्रह्म योग और आनंदादि योग का निर्माण हो रहा है, जो कि काफी शुभ है। माना जाता है कि रोहणी नक्षत्र में दान-पुण्य करने से यश की प्राप्ति होती है और कष्टों का अंत होता है।
आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से
- रोहिणी नक्षत्र: 14 जनवरी को रोहिणी नक्षत्र शाम 08 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। इस नक्षत्र का स्वामी शुक्र है। जो कि सौभाग्य, यश, सुख और तरक्की का मानक है। इस नक्षत्र में किया गया कोई भी काम काफी फलदायक होता है।
- ब्रह्म योग: ब्रह्म योग एक दुर्लभ योग है जो कि मूल रुप से अच्छे परिणाम प्रदान करता है। ये सुख , धन और खुशियों का मानक है।
- आनंदादि योग: जैसा कि नाम से स्पष्ट है कि ये योग केवल आनंद प्रदान करता है। इसके होने से कष्ट दूर होते हैं। इंसान सुख का भागीदार बनता है। किसी भी मंगल काम करने के लिए ये योग बेहद शुभ माना जाता है।
'मकर संक्रांति' पर क्या करें
- मकर संक्रांति के पुण्यकाल में पवित्र नदियों में सबसे पहले स्नान करें, अगर नदी पर नहीं जा पा रहे तो घर में ही नल के पानी में गंगाजल की बूंदे डालकर स्नान करें।
- इसके बाद शिवलिंग पर रूद्राभिषेक करते हुए जल अर्पित करें।
- फिर सूर्यदेव को अर्ध्य दें और उनकी पूजा करें।
- हो सके तो अष्टोत्तरनामात्मक सूर्य स्तोत्र, सूर्य सहस्त्रनामावली अथवा वेदोक्त सूर्य सूक्त का पाठ करें।
- सूर्य के बीज मंत्र ऊं घृणि सूर्याय नम: का जाप करें।
- ब्राह्मणों को भोजन कराएं और दान दें।
- काले तिल का दान करें।
More From
-
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट? -
Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती पर मंगल का गोचर, इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम -
आम जनता को राहत! इन प्रोडक्ट पर Customs Duty खत्म, बाजार जाने से पहले चेक करें क्या होगा सस्ता? -
IPL 2026 के बीच दिग्गज खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक आखिर क्यों लिया यह फैसला? -
रहस्यमयी तरीके से कहां गायब हुईं 'वीराना' की भूतनी Jasmine Dhunna? 38 साल से हैं लापता, अनसुलझे हैं 3 सवाल -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा?












Click it and Unblock the Notifications