Kundali: जानिए क्या आपके हाथ में है अरविंद योग?
नई दिल्ली, 14 अगस्त। हस्तरेखा शास्त्र में अनेक प्रकार के योगों का वर्णन मिलता है। उनमें से एक प्रमुख योग है अरविंद योग। यह योग जिस व्यक्ति के हाथ में पाया जाता है वह व्यक्ति राजा के समान जीवन व्यतीत करता है। व्यक्ति मेहनती होता है और समाज में सम्मानित और प्रतिष्ठित व्यक्ति होता है। आइए जानते हैं यह योग बनता कैसे है और इसका क्या-क्या प्रभाव होता है।

कैसे बनता है अरविंद योग
- यदि हथेली में सभी पर्वत पुष्ट एवं उभरे हुए हों तथा जीवनरेखा के साथ में कोई सहायक रेखा साथ-साथ चल रही हो, गुरु पर्वत पर क्रॉस का चिह्न हो तथा स्वास्थ्य एवं भाग्य रेखा बलवान हो तो अरविंद योग बनता है।
- विद्वानों ने अन्य स्थितियां भी अरविंद योग के लिए उचित मानी हैं। जैसे यदि जीवनरेखा के बीच में से भाग्य रेखा प्रारंभ होकर शनि पर्वत की ओर जाती हो।
- यदि जीवनरेखा से दो शाखाएं निकलकर सूर्य पर्वत तथा बुध पर्वत की ओर जाती हों।
- यदि तर्जनी अंगुली मध्यमा की ओर झुकी हुई हो तथा हथेली में तर्जनी और अनामिता लंबाई में बराबर हों।
अरविंद योग का फल
- जिस जातक के हाथ में उपरोक्त चारों स्थितियों में से किसी भी एक स्थिति में अरविंद योग बनता हो तो वह राजा के समान जीवन व्यतीत करने वाला होता है।
- ऐश्वर्यशाली, भोग विलास से युक्त, उच्च घराने में जन्म लेने वाला तथा धनवान होता है।
- अरविंद योग वाले जातक के जीवन में स्त्री-पुरुष का अभाव नहीं होता।
- अनेक सेवक चाकरी के लिए उपलब्ध रहते हैं।
- ऐसा व्यक्ति देश के किसी बड़े पद पर विराजित होता है। बड़ा कारोबारी बनता है।
- वाहन सुख, भवन सुख, चल-अचल संपत्तियों का मालिक होता है।
More From
-
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications