बृहस्पति हुए मार्गी, बदली ग्रह दशा, होगा लाभ ही लाभ
नई दिल्ली। इसी वर्ष 14 मई की रात्रि में 8.05 बजे से वक्री चल रहे बृहस्पति 13 सितंबर की सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर धनु राशि में मार्गी हो गया है। बृहस्पति के मार्गी होने का प्रभाव समस्त भूमंडल, प्रत्येक व्यक्ति पर दिखाई देगा। बृहस्पति मान-सम्मान, प्रतिष्ठा, ज्ञान, विवक, चिंतन-मनन, वैवाहिक सुख आदि का कारक ग्रह होता है। बृहस्पति के मार्गी होने से मनुष्य के इन सभी क्षेत्रों पर प्रत्यक्ष प्रभाव दिखाई देगा। वहीं प्राकृतिक रूप से भी बृहस्पति का मार्गी होना शुभ प्रभाव देगा।

राशियों पर प्रभाव
- मेष: सकारात्मक असर होगा। रूके कार्य गति पकड़ेंगे। सम्मान, पद प्राप्त होगा। धन का आगमन बेहतर होगा। संतान संबंधी काम होंगे। वैवाहिक जीवन सुख होगा। भाग्य का साथ मिलेगा।
- वृषभ: अष्टम में गुरु का मार्गी होना रोगों और आकस्मिक घटनाओं से बचाएगा। आपकी परेशानियां दूर होंगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। धन की बचत होगी। सम्मान प्राप्त होगा।
- मिथुनः वैवाहिक-दांपत्य जीवन सुखद होगा। जीवन के साथ चल रहा मनमुटाव दूर होगा। नौकरी की समस्या दूर होगी। धन का आगमन सुगमता से होगा। पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी।
- कर्क: छठे भाव में गुरु के मार्गी होने का शुभ प्रभाव मिलेगा। रोगों से मुक्ति और रक्षा होगी। बीमारियों पर हो रहा खर्च बचेगा। धन का आगमन होगा। कार्य-व्यवसाय में तरक्की होगी।
- सिंह: संतान और शिक्षा संबंधी कार्य के लिए समय बेहतर है। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। संयम और साहस में वृद्धि होगी। धन, पद, प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार में सुखद समय है।
- कन्या: सुख में वृद्धि का समय आ रहा है। मार्गी बृहस्पति आपकी धन की समस्या दूर करेंगे। आपके पराक्रम और बल में वृद्धि होगी। सभी अटके हुए काम पूरे होंगे। कार्यों का निपटारा होगा।
- तुला: आपके निर्णय को महत्व मिलेगा। परिवार में भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। संपत्ति संबंधी कार्य पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन के संकट दूर होंगे। नौकरी-बिजनेस में लाभ होगा।
- वृश्चिक: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन संबंधी जो भी परेशानियां आपको थीं वे दूर होने वाली है। संयम और धैर्य में वृद्धि होगी। कार्य-व्यवसाय में तरक्की होगी। परिवार का सपोर्ट मिलेगा।
- धनु: आपके जीवन में सबकुछ ठीक होने वाला है। आपकी निर्णय क्षमता में वृद्धि होगी। मानसिक तनाव दूर होगा। शत्रु परास्त होंगे। आर्थिक समस्याओं का समाधान मिलेगा। प्रेम प्राप्त होगा।
- मकर: द्वादश भाव में बृहस्पति का मार्गी होना मिलाजुला रहेगा। खर्च बढ़ेंगे, लेकिन कार्य गति पकड़ेंगे। नए कार्यों की रूपरेखा बनने वाली है। धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।
- कुंभ: कार्य व्यवसाय में उन्नति, नए अनुबंध होंगे। परिवार के बड़े अनुभवी लोगों की मदद मिलेगी। धन का आगमन बेहतर होगा। लंबे समय से अटके काम संपन्न होने जा रहे हैं।
- मीन: आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी। आप जो भी निर्णय लेंगे उसमें सफलता मिलेगी। धन का आगमन बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। अविवाहितों के विवाह की बात बनेगी।












Click it and Unblock the Notifications