Fengshui Tips: ले आइए घर में ये चीजें, New Year सच में हो जाएगा Happy Happy

Fengshui Tips: नया साल यानी नई उम्मीदें, आशाओं और सपनों का साल, हर किसी की तमन्ना जीवन में आगे बढ़ने की होती है और इसलिए इंसान तमाम तरह के जतन और मेहनत भी करता है लेकिन कभी-कभी उसे मेहनत का पूरा परिणाम नहीं मिलता और इसकी वजह से वो थोड़ा निराश भी हो जाता है लेकिन फेंगशूई ऐसे ही लोगों की मदद करता है, उसके मुताबिक अगर आपकी मेहनत सच्ची है तो सफलता देर-सवेर आपको मिलेगी ही लेकिन साथ ही वो कुछ टिप्स भी देता है, जिसे अपनाकर आप लाइफ में आगे बढ़ सकते हैं और खुश रह सकते हैं और हर वो चीज हासिल कर सकते हैं, जिसकी आप ख्वाहिश रखते हैं।

मोमबत्ती

मोमबत्ती

मोमबत्ती का फेंगशूई में खास स्थान है, मोमबत्ती यानी कि प्रकाश और रोशनी मतलब आशा। वैसे भी कलरफूल कैंडिल को देखकर मन भी खुश हो जाता है इसलिए फेंगशुई के मुताबिक हर किसी को नए साल में मोमबत्ती से सजावट करनी चाहिए। लाल रंग की मोमबत्ती आपकी लव-लाइफ को खूबसूरत बनाती है तो वहीं पीले रंग की मोमबत्ती तरक्की का प्रतीक है जबकि सफेद मोमबत्ती शांति प्रदान करती है और अगर आप तरक्की और प्रमोशन की इच्छा रखते हैं तो नीली मोमबत्ती को अपने वर्किंग स्टेशन पर रखिए और अगर आप हेल्दी लाइफ चाहते हैं तो पिंक मोमबत्ती से घर को सजाइए।

कछुआ

कछुआ

कछुआ खुशहाली और पैसे का प्रतीक है, इसे भी आप अपने घर में जरूर लाकर रखिए, फर्क आपको कुछ ही दिन में पता चल जाएगा, यकीन ना हो तो आजमा कर देखिए।

तांबे के सिक्के

फेंगशुई के अनुसार घर के दरवाजे में लाल रिबन से बंधे तांबे के सिक्के लटकाने से घर में धन और समृद्धि आती है। इंसान के घर की परेशानियों का अंत होता है, वो खुश रहता है और स्वस्थ रहता है और परिवार संग अच्छा वक्त व्यतीत करता है।

 बिल्ली

बिल्ली

फेंगशुई में बिल्ली को सुख-शांति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। फेंगशुई के अनुसार लकी कैट रखने आने वाला संकट टल जाता है। इसे मनी कैट भी कहा जाता है क्योंकि जिसके घर में कैट होती है वहां पैसे की कभी कोई कमी नहीं होती है।

लाफिंग बुद्धा

लाफिंग बुद्धा

घर में समृद्धि लाने के लिए लाफिंग बुद्धा भी रखते हैं, ये जहां भी रहते हैं वहां कभी भी निगेटिव चीजें नहीं आती है, घर में सुख, चैन और शांति रहती हैं। पैसे की कमी नहीं होती है।

विंड चाइम

तो वहीं दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदल देता है विंड चाइम, विंड चाइम्स की ध्वनि ची एनर्जी को एक्टिवेट करती है, जिससे घर में रहने वाले लोगों को सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

गोल्डन फिश

गोल्डन फिश हमेशा पैसा और तरक्की देती है।

ड्रैगन

ड्रैगन हिम्मत और बहादुरी का प्रतीक है, इसमें अपार शक्ति होती है।

यह पढ़ें: वार्षिक राशिफल 2021

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+