Guru Uday: 26 दिन बाद उदय हुए गुरु, इन राशियों की तो लग जाएगी लॉटरी

Guru Uday: देवगुरु बृहस्पति ग्रह 26 दिन बाद 2 जून को उदय हो रहे हैं। बृहस्पति के उदय होने से समस्त राशि के जातकों को शुभ प्रभाव मिलने वाला है। जिन जातकों की जन्मकुंडली में बृहस्पति केंद्र में, शुभ भावों में और शुभ ग्रहों के साथ है, उन्हें इसका विशेष लाभ मिलने वाला है।

बृहस्पति के अस्त रहने के दौरान शुभ कार्य जैसे विवाह, मुंडन आदि वर्जित थे किंतु विवाह तो अभी भी प्रारंभ नहीं हो पाएंगे क्योंकि अभी शुक्र भी अस्त चल रहा है।

Guru Uday

बृहस्पति 8 मई को अस्त हुए थे और अब 2 जून को प्रात: 5:29 बजे (5 जून को सूर्योदय पूर्व) उदय हो रहे हैं।

राशियों पर प्रभाव

  • मेष : द्वितीय स्थान में बृहस्पति के उदय होने से धन संपदा प्राप्त होगी। वाणी का शुभ फल मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
  • वृषभ : पारिवारिक सुख, मान-सम्मान, स्वास्थ्य लाभ होगा। धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी। वैवाहिक कार्यों में आ रही रुकावट दूर होगी।
  • मिथुन : द्वादश में उदय हो रहे बृहस्पति धनागम करवाएंगे। नौकरी में प्रमोशन, व्यापार में लाभ, अटके कार्यों को गति मिलेगी।
  • कर्क : धन लाभ, नौकरी में बदलाव के साथ विदेश यात्रा के योग, विद्यार्थियों को समुद्रपारीय देशों से नौकरी के ऑफर आएंगे।
  • सिंह : दशम के बृहस्पति अत्यंत शुभ हैं। नए काम मिलेंगे। परिवार में सुख, पैतृक संपत्ति प्राप्त होगी। अनेक माध्यमों से धन आएगा।
  • कन्या : भाग्य प्रबल होगा। किस्मत चमकेगी। धन, सम्मान, सुख, वैभव, करियर में ग्रोथ मिलेगी। स्वास्थ्य लाभ भी प्राप्त होगा।
  • तुला : स्वास्थ्य गड़बड़ी दूर होगी किंतु अनावश्यक परेशानी बीच-बीच में आ सकती है। परिवार में विवाद हो सकता है।
  • वृश्चिक : मन की उलझनें दूर होंगी। काम तेजी से होंगे, सेहत खराब हो सकती है। वैवाहिक जीवन में सौख्यता प्राप्त होगी।
  • धनु : मन, बुद्धि, चतुराई से दूसरों को अपना बना लेंगे। धन और सम्मान मिलेगा। परिवार के साथ पर्यटन का अवसर आएगा।
  • मकर : प्रेम, संतान और शिक्षा की ओर से परेशान रहेंगे। आपको महत्व कम मिलेगा। वैवाहिक रूकावटें दूर होंगी। धन आएगा।
  • कुंभ : सुखों में वृद्धि होगी। भौतिक प्रगति होगी। पैसा अनेक माध्यमों से आएगा। माता के स्वास्थ्य की चिंता दूर होगी।
  • मीन : परिवार से सामंजस्य बनेगा। आर्थिक उन्नति होगी। प्रेमी-प्रेमिका विवाह बंधन में बंध सकते हैं। संपत्ति की चिंता दूर होगी।

विवाह शुरू नहीं हो पाएंगे

गुरु के अस्त होने के कारण विवाह आदि मांगलिक कार्यों पर प्रतिबंध लगा हुआ था। अब गुरु 2 जून को उदय हो रहे हैं लेकिन विवाह अभी भी शुरू नहीं हो पाएंगे क्योंकि अभी शुक्र भी अस्त चल रहे हैं। शुक्र 4 जुलाई को उदय होंगे उसके बाद विवाह का पहला शुद्ध मुहूर्त 9 जुलाई को रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+