Guru Margi 2025: 119 दिन बाद गुरु हो रहे हैं मार्गी, बनेंगे विवाह के योग, होगी उन्नति

Guru Margi 2025: ज्ञान, कर्म, विवेक, शिक्षा, संस्कार और विवाह का कारक ग्रह बृहस्पति अर्थात् गुरु 119 दिन वक्री रहने के बाद आज 4 फरवरी 2025 को मार्गी होने जा रहा है। गुरु 9 अक्टूबर 2024 को वक्री हुआ था जो आज दोपहर 3 बजकर 12 मिनट पर मार्गी हो रहा है। गुरु के मार्गी होने के कारण सभी जातकों को विशेष फल मिलने वाला है। खासकर जिन लोगों के विवाह की बात अटकी हुई है, या विवाह में कोई बाधा आ रही है, वह बाधा दूर होगी और उत्तम विवाह के योग बनेंगे। इसके साथ ही लोगों में संस्कारों और अच्छी आदतों का उदय होगा और वे धर्म की ओर बढ़ेंगे।

Guru Margi 2025

गुरु का प्रभाव विवाह पर

किसी भी युवक-युवती की जन्मकुंडली में विवाह का उत्तम योग तभी बनता है जब उनकी कुंडली में बृहस्पति की स्थिति ठीक हो। बृहस्पति के बलवान और शुभ ग्रहों से दृष्ट होने के कारण विवाह बिना बाधा के संपन्न हो जाता है। जिन युवक-युवतियों का बृहस्पति कमजोर होता है उनके विवाह में विलंब होता है या विवाह होने के बाद वह सफल नहीं होता है। अब जब बृहस्पति मार्गी हो रहा है तो ऐसे युवक-युवतियों का विवाह निर्विघ्न तय होकर संपन्न होने के प्रबल योग बनेंगे।

राशियों पर असर

मेष : द्वितीय स्थान में गुरु के मार्गी होेने से आपको वाणी का शुभ प्रभाव मिलेगा। अपने व्यवहार से लोगों को जीत लेंगे।

वृषभ : इसी राशि में गुरु मार्गी हो रहा है जो आपको लोकप्रिय बनाएगा, सप्तम पर दृष्टि होने से विवाह के योग बनाएगा।

मिथुन : द्वादश में गुरु मार्गी हो रहा है। खर्च पर लगाम लगेगी। पारिवारिक सौख्यता आएगी। सम्मान प्राप्त होने के योग हैं।

कर्क : एकादश में गुरु का मार्गी होना सम्मान के साथ पद और पैसा दिलाएगा। अटके हुए सारे काम निर्विघ्न बनने लगेंगे।

सिंह : कार्य और व्यवसाय में उन्नति होगी। समाज में पद और प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। मानसिक शांति रहेगी। पैसा आएगा।

कन्या : भाग्योदय होगा। धन, सम्मान, सुख, प्रेम, वैवाहिक जीवन में साम्यता बनेगी। विवाह के उत्तम योग बनने वालेे हैं।

तुला : विवाह के योग बनेंगे। वैवाहिक मामलों में सामंजस्य बनेगा किंतु समाज में कोई अपमानजनक स्थिति बन सकती है।

वृश्चिक : वैवाहिक जीवन में चल रही अनबन दूर होगी। आपसी प्रेम बढ़ेगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। धन आएगा।

धनु : इसी राशि का स्वामी गुरु छठे भाव में मार्गी होकर रोग दूर करेगा। शत्रुओं पर विजय दिलाएगा। पैसा आने के योग हैं।

मकर : प्रेम संबंध मजबूत होंगे। विवाह के योग बन रहे हैं। सामंस्य बनेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने वाली है।

कुंभ : सुख और सम्मान के साथ प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। किसी वरिष्ठ के मार्गदर्शन से अटके काम पूरे होंगे। पैसा आएगा।

मीन : पराक्रम में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। प्रेम संबंध मजबूत होगा। विवाह के योग बन रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+