मिथुन प्रेम राशिफल 2024 (Gemini Love Horoscope): प्रेम संबंधों के लिए शुभ है साल 2024
Love Horoscope 2024 (मिथुन प्रेम राशिफल 2024): प्यार का एहसास बड़ा खूबसूरत होता है, कहते हैं सच्चा प्यार इंसान का पूरा जीवन बदलकर रख देता है। जिसे सच्चा प्यार मिल जाए वो इंसान बड़ा खुशनसीब होता है। लेकिन प्यार सभी की किस्मत में नहीं होता। कोई इसे पाकर भी खो देता है तो कोई प्यार की एक फुहार के लिए जीवनभर तरसता रहता है।

वर्ष 2024 प्यार के मामले में क्या सौगातें लेकर आने वाला है, किसे अपना पहला प्यार मिलेगा और किसका खोया प्यार लौटकर आने वाला है। क्या प्यार के दो पंछी जीवनभर के लिए एकदूजे के हो जाएंगे या फिर झेलनी पड़ सकती है जुदाई।
हम जानेंगे कि कैसा रहेगा साल 2024?
ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से इसे देखने का प्रयास हम oneindia.com के माध्यम से करने जा रहे हैं। सभी राशियों की लव लाइफ के बारे में हम जानेंगे कि कैसा रहेगा साल 2024. ज्योतिष में शुक्र को प्रेम का ग्रह कहा जाता है और मंगल को ऊर्जा का। दोनों ग्रहों के तालमेल से किसी व्यक्ति के जीवन में प्रेम का संचार होता है।
साल 2024 प्रेम के मामले में अनुकूल रहेगा
मिथुन राशि के जातकों के लिए साल 2024 प्रेम के मामले में अनुकूल रहेगा, किंतु 18 जनवरी तक के समय में थोड़ा सा संभलकर रिश्ते को निभाना होगा। किसी बात पर पार्टनर से मतभेद हो सकता है। यदि आप अपना व्यवहार संयमित रखेंगे तो रिश्ता निभा ले जाएंगे।
आपका प्रेम और भी गहरा हो जाएगा
18 जनवरी से प्रेम का ग्रह शुक्र आपके सप्तम भाव में आ जाने से संयम और धैर्यपूर्वक, सात्विक विचारधारा वाला पार्टनर मिलेगा या पहले से कोई पार्टनर है तो उसके साथ आपका प्रेम और भी गहरा हो जाएगा।
शनि की राशि मकर में गोचर प्रारंभ
12 फरवरी से शुक्र जैसे ही आपके अष्टम स्थान में शनि की राशि मकर में गोचर प्रारंभ करेगा आपकी लव लाइफ में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आपके प्रेम संबंधों पर परिवारजन आपत्ति लेंगे और आपको रिश्ता तोड़ने पर मजबूत करेंगे किंतु यदि आपका प्रेम शारीरिक सीमाओं से परे है तो आप जीत जाएंगे किंतु यदि सिर्फ अट्रेक्शन रहा है तो फिर आपको रिश्ता तोड़ना ही पड़ेगा।
शुक्र आपके प्रेम जीवन को आशीर्वाद देगा
यह स्थिति 7 मार्च तक जारी रह सकती है। उसके बाद शुक्र आपके प्रेम जीवन को आशीर्वाद देगा और यदि आप किसी रिश्ते में नहीं हैं, तो आप एक ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे, जिसमें आपकी रुचि होगी।
प्यार में गर्माहट और मजबूती रहेगी
25 अप्रैल से शुक्र मंगल की राशि मेष में गोचर करते हुए आपके एकादश स्थान में आएगा। यह समय आपके प्यार में गर्माहट और मजबूती आने का रहेगा। शुक्र आपको प्यार से इतना भर देगा कि आप अच्छे पलों का जश्न मनाने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।
जीवन के कुछ महत्वपूर्ण निर्णय नहीं ले पाएंगे
मंगल आपके प्रेम जीवन को उत्तेजित करने और आपके रिश्ते को एक नए स्तर पर ले जाने में मदद करेगा। हालांकि, यह समय अत्यंत भावनात्मक रहेगा और प्रेम गहरा होने के कारण जीवन के कुछ महत्वपूर्ण निर्णय नहीं ले पाएंगे। यहां आपको सपनों और वास्तविकता के बीच अंतर करना सीखना होगा।
क्रोध और वाणी पर संयम रखना होगा
मई में शुक्र अपनी ही राशि वृषभ में गोचर करेगा जो आपके लिए अत्यंत ही महत्वपूर्ण समय रहेगा। इस समय प्रेम विवाह में बदल सकता है किंतु साथ ही यह कोर्ट कचहरी के मामलों और प्रेम से जुड़ी उलझनों में भी आपको फंसा सकता है इसलिए रिश्ते बनाते और निभाते समय आपको अपने क्रोध और वाणी पर संयम रखना होगा।
रोमांटिक डेट के लिए तैयार रहना चाहिए
इसके बाद जून के महीने में एक मजेदार रोमांटिक डेट के लिए तैयार रहना चाहिए। यदि आप किसी नए रिश्ते की तलाश में हैं, तो शुक्र आपको अपना साथी ढूंढने में मदद करेगा।
आप अपने रिश्ते को संतुलित रखें
जुलाई माह में आपके प्रेम जीवन को शुक्र का पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन मंगल के प्रभाव भी रहेगा इस कारण आप किसी विवादित स्थिति में फंस सकते हैं। पार्टनर के परिजनों से आपका विवाद हो सकता है। अगस्त के आसपास का समय आपके प्रेम जीवन के लिए मुश्किल भरा हो सकता है।
किसी भी चीज की योजना बनाने में जल्दबाजी न करें
आपके साथी का व्यवहार आपकी इच्छा के विपरीत जा सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि आप अपने रिश्ते को संतुलित रखें और अपने साथी की राय को ध्यान में रखे बिना किसी भी चीज की योजना बनाने में जल्दबाजी न करें।
आपके प्रेम और रिश्ते को मजबूती मिल सकती है
18 सितंबर से समय फिर अत्यंत महत्वपूर्ण आने वाला है। शुक्र का स्वराशि तुला में गोचर पंचम भाव में होगा। यहां आपके प्रेम और रिश्ते को मजबूती मिल सकती है। शुक्र आपके प्रेम जीवन में एक अनूठा अनुभव प्रदान करेगा जो आपकी उम्मीद से बढ़कर होगा। यह आपके प्रेम जीवन को अत्यधिक तरोताजा और फायदेमंद बना देगा।
उपाय : मिथुन राशि के जातक साल 2024 में अपने प्रेम संबंधों को मजबूत बनाने के लिए पिंक स्फटिक की माला पहनें।












Click it and Unblock the Notifications