Chandra Grahan 2026 LIVE Streaming: घर बैठे ऐसे देखें चंद्र ग्रहण का लाइव टेलिकास्ट, नोट करें सही समय
Chandra Grahan 2026 LIVE Streaming: साल का पहला चंद्र ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर शुरू हो गया है और ये शाम 6 बजकर 46 मिनट खत्म होगा, इसका पूर्ण काल शाम 4 बजकर 34 मिनट से लेकर शाम 5 बजकर 33 के बीच है। वैसे तो ये आज ये भारत के लगभग हर हिस्से में स्पष्ट रूप से नजर आएगा।
लेकिन अगर मौसम खराब होने या फिर काम की अधिकता की वजह से आप इसे साक्षात रूप से देखने में असमर्थ हैं तो आप निराश ना हों क्योंकि आप इस दुर्लभ अनोखी घटना को लाइव टेलिकास्ट में देख सकते हैं।

मालूम हो कि ग्लोबल ऑब्जर्वेटरी और स्पेस एजेंसियां जैसे NASA, Timeanddate.com ,ISRO और European Space Agencyअपने यूट्यूब चैनल और वेबसाइट पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग करेंगी, जिसके लिए बस आपको उनके YouTube पर जाना होगा और सर्च बार में Lunar Eclipse 3 March 2026 Live टाइप करना होगा और इसके बाद आपकी स्क्रीन पर चंद्र ग्रहण का लाइव टेलिकास्ट होगा।
Chandra Grahan 2026 LIVE Kaha Dekhe: न्यूज टीवी चैनलों पर भी होगा लाइव प्रसारण
नासा (NASA) तो अपने ट्विटर हैंडल पर भी इसे लाइव दिखाएगा। इसके अलावा आप न्यूज टीवी चैनलों पर भी इसे आराम से लाइव देख सकते हैं। कई खगोल विज्ञान ऐप्स जैसे Sky Map, Star Walk या Stellarium पर आप ग्रहण का समय और दिशा जान सकते हैं।
What is Chandra Grahan 2026: चंद्रग्रहण क्या होता है?
जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में आ जाते हैं और पृथ्वी की छाया चंद्रमा को ढक लेती है, तब चंद्रग्रहण लगता है। यह केवल पूर्णिमा के दिन ही संभव है। सूर्यग्रहण की तरह चंद्रग्रहण देखने के लिए विशेष चश्मे की जरूरत नहीं होती। आप इसे खुली आंखों से सुरक्षित देख सकते हैं। ये तीन तरह का होता है।
- पूर्ण चंद्रग्रहण - जब चंद्रमा पूरी तरह पृथ्वी की छाया में आ जाता है।
- आंशिक चंद्रग्रहण - जब चंद्रमा का कुछ हिस्सा ही छाया में आता है।
- उपछाया चंद्रग्रहण - जब चंद्रमा पृथ्वी की हल्की छाया (उपछाया) से गुजरता है।
पूर्ण चंद्रग्रहण के दौरान चंद्रमा लाल रंग का दिखाई देता है, जिसे 'ब्लड मून' कहा जाता है। आज आपको चंद्रमा थोड़ी देर के लिए तांबे के रंग या लालिमा के साथ ही नजर आएगा।हिंदू धर्म में चंद्रग्रहण का विशेष महत्व माना जाता है। इस दौरान मंत्र जाप, दान और ध्यान करना शुभ माना जाता है।
दिल्ली में शाम 6 बजे के बाद दिखेगा Chandra Grahan 2026
हालांकि वैज्ञानिक दृष्टि से यह एक सामान्य खगोलीय घटना है। दिल्ली और हैदराबाद में चंद्र ग्रहण आज शाम 6 बजकर 26 मिनट से शाम 6 बजकर 46 मिनट तक रहेगा तो वहीं बेंगलुरु में यह केवल 14 मिनट के लिए दिखाई देगा।
Disclaimer: इस आलेख का मतलब किसी भी तरह का अंधविश्वास पैदा करना नहीं है। यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications