Career Horoscope: 2016 में मीन राशि वालों की करियर-लाइफ
मीन (20 फरवरी से 21 मार्च): विपत्तियां केवल आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करती हैं। रोजगार की दृष्टि से देखा जाए तो छठे घर में कोई भी हानिकारक प्रभाव नज़र नहीं आता, परंतु कुछ बाहरी कारक आपके प्रदर्शन को प्रभावित कर सकते हैं। करियर का सफर आरामदायक रहेगा, दफ्तर में सहयोगियों व साथियों के साथ बनाया गया सौहार्दपूर्ण पेशेवर समीकरण मध्य फरवरी तक बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। हालांकि इस सफर में कुछ स्पीड ब्रेकर भी मौजूद हैं जिस वजह से आपको घरेलू व कार्य संबंधित मसलों को शांति से संभालना पड सकता है।
पढ़ें- Pisces Love Horoscope | Yearly Horoscope
मार्च के अंत तक, चीजें स्पष्ट हो जाएंगी तथा आप तनाव मुक्त हो सकेंगे। यह समय आपकी कार्य कुशलता को बढाएगा। अप्रैल महीने के पहले दो हफ्तों में वेतन वृद्धि के रूप में आपको वित्तीय लाभ हासिल हो सकता है, लेकिन मध्य अप्रैल से लेकर मई अंत तक आपको कुछ घरेलू कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, जिस वजह से करियर पर प्रभाव पड़ सकता है।
अप्रैल से जून तक न करें नई नौकरी की तलाश
अप्रैल से जून 2016 तक जल्दबाजी में कोई भी गलत फैसला ना लें जिसकी वजह से आपको बाद में पछताना पड़े। हालांकि इस दौरान नई नौकरी की तलाश करना सही नहीं होगा, क्योंकि ग्रहों की स्थिति आपके फैसले का साथ नहीं देगी। ऐसे समय में अपने मौजूदा नौकरी के साथ बने रहें। यदि आपको ऐसा महसूस हो कि आपके दफ्तर का माहौल आपकी प्रगति के लिए अनुकूल नहीं है? या, आपके प्रयासों के लिए आपको अपेक्षित पुरस्कार प्राप्त नहीं हो रहा है? तब ऐसी बातों को नज़र अंदाज कर दें।
पढ़ें- सभी राशियों का करियर होरोस्कोप
जून के अंत तक आपके ग्रह शांत हो जाएंगे तथा जुलाई से परिस्थितियां आपके हक में होंगी। जुलाई में मिलने वाली अतिरिक्त कार्य संबंधित जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक पूरा करना जरूरी होगा। कठिन कार्य को सफलतापूर्वक संभालने पर तरक्की हो सकती है। दूसरी छमाही के दौरान करियर की संभावनाएं आशाजनक हैं। वर्ष की दूसरी छमाही के दौरान, फ्रेशर्स अपने लिए एक उपयुक्त नौकरी खोजने में सक्षम हो जाएंगे।
2016 की तारीखें जो बदल सकती हैं आपकी दुनिया

5 जनवरी से 23 मार्च तक
घरेलू समस्याओं में फंसने की वजह से पढ़ाई/व्यवसायिक कार्य प्रभावित होंगे।

15 अप्रैल से 23 मई
अचानक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न होंगी, जिसका प्रभाव करियर लाइफ पर पड़ेगा।

21 अप्रैल से 21 जून तक
मंगल ग्रह के कारण कार्यस्थल/ऑफिस में कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

26 जून से 25 जुलाई तक
आपको नई जॉब का ऑफर मिल सकता है। छात्र प्रतियोगी परीक्षा में पास हो सकते हैं।

31 अगस्त से 27 नवम्बर तक
यह समय फ्रेशर्स के लिये बहुत उत्तम रहेगा। अच्छी नौकरी मिलने के चांस दिख रहे हैं।

साल 2016 में सबसे ज्यादा शुभ समय
25 जनवरी से 22 मार्च तक और 21 अप्रैल से 21 जून तक।
-
Ishan Kishan ने आंसुओं को दबाकर फहराया तिरंगा, घर से आई दो मौतों की खबर फिर भी नहीं हारी हिम्मत, जज्बे को सलाम -
संजू सैमसन पर हुई नोटों की बारिश! प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने पर मिली इतनी प्राइज मनी? -
जश्न या अश्लीलता? हार्दिक पांड्या की इस हरकत पर फूटा फैंस का गुस्सा, सोशल मीडिया पर लगा 'छपरी' का टैग -
T20 World Cup फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ने लिया संन्यास, क्रिकेट जगत में मची खलबली, फैंस हैरान -
IND vs NZ Final: फाइनल से पहले सन्नाटे में क्रिकेट फैंस! आज अपना आखिरी मैच खेलेंगे कप्तान सूर्यकुमार यादव? -
T20 World Cup 2026: धोनी के 'कोच साहब' कहने पर गंभीर ने दिया ऐसा जवाब, लोग रह गए हैरान, जानें क्या कहा? -
कौन थीं Ishan Kishan की बहन वैष्णवी सिंह? खुद के दम पर बनाई थी अपनी पहचान, करती थी ये काम -
IAS IPS Love Story: 'ट्रेनिंग के दौरान कर बैठे इश्क',कौन हैं ये IAS जिसने देश सेवा के लिए छोड़ी 30 लाख की Job? -
Mojtaba Khamenei Wife: ईरानी नए नेता की बीवी कौन? 10वीं के बाद बनीं दुल्हन-निकाह में दी ये चीजें, कितने बच्चे? -
'आपके पापा से शादी करूं, चाहे कितने भी मर्दों के साथ', मुसलमानों पर कमेंट करते ही एक्ट्रेस का कर दिया ऐसा हाल -
Trump Netanyahu Clash: Iran से जंग के बीच आपस में भिड़े ट्रंप-नेतन्याहू! Khamenei की मौत के बाद पड़ी फूट? -
T20 World Cup जीतने के बाद अब सूर्यकुमार यादव लेंगे संन्यास? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया फ्यूचर प्लान












Click it and Unblock the Notifications