Makar (Capricorn) Business Horoscope 2020: मकर के लिए लाभदायक रहेगा नया साल
वर्ष 2020 में बुध का गोचर 13 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश के साथ शुरू होगा जो 28 नवंबर 2020 को वृश्चिक राशि तक पहुंचेगा। मकर से कुंभ, मीन, मेष आदि राशियों से होते हुए वृश्चिक तक होगा। अलग-अलग राशियों पर गोचर का विभिन्न राशियों पर भिन्न-भिन्न प्रभाव होगा।

मकर राशि के लिए शुक्र और शनि की युति बन रही है। कर्मेश शुक्र है तो राशि स्वामी शनि। शनि अपनी स्वयं की राशि मकर में रहेगा, इसलिए लाभ आपको दोनों तरफ से मिलने वाला है, जो आपके लिए लग्जरी लाइफ वाला साल साबित होगा। आपके जीवन में जो भी भौतिक कमियां रह गई हैं वे इस साल बिजनेस के माध्यम से पूरी हो जाएंगी। मकर राशि के जातकों के लिए वर्ष 2020 में फरवरी से अप्रैल और जून से सितंबर के बीच श्रेष्ठ समय रहेगा।
कामकाज में अति उत्तम सफलता मिलने के योग
इस बीच शुरू किए गए कामकाज में अति उत्तम सफलता मिलने के योग हैं। हालांकि जल्दबाजी में कोई भी वित्तीय निर्णय न लें। अनुभवी और परिवार के बुजुर्गों की सलाह से काम करेंगे तो लाभ होगा। पुराने कर्ज समाप्त होने के योग हैं। कॉरपोरेट सेक्टर से कोई बड़ा अनुबंध हो सकता है। इलेक्ट्रॉनिक्स, बिल्डिंग मटेरियल आदि के कामकाज से अद्भुत लाभ मिलने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications