Kark (Cancer) Career Horoscope 2024: करियर को नई रफ्तार मिलेगी
Kark Career Horoscope 2024 : कर्क राशि के जातकों का करियर साल 2024 में तमाम उठापटक के बावजूद ऊंचाइयां छूने वाला है। पिछले वर्ष में जो कमियां स्वयं में रह गई थी उन्हें दूर करके कारपोरेट वर्ल्ड से कदमताल करने के लिए आप तैयार हैं।

साल के शुरुआत से 1 मई तक बृहस्पति के आपके दशम स्थान में रहने का पूर्ण लाभ मिलेगा।करियर को नई रफ्तार मिलेगी। बेरोजगारों को रोजगार मिल जाएगा।
ड्रीम जॉब मई से पहले अवश्य मिल जाएगा
युवाओं को उनका ड्रीम जॉब मई से पहले अवश्य मिल जाएगा। जो लोग पहले से जॉब में हैं उनका प्रमोशन होगा किंतु स्थानांतरण के लिए भी उन्हें तैयार रहना होगा।
यह पढ़ें:वार्षिक राशिफल 2023 : जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
1 मई से बृहस्पति का गोचर वृषभ राशि में होने के कारण आपके लिए यह एकादश स्थान में चला जाएगा। यहां से भी यह लाभ ही देगा किंतु नौकरीपेशा लोगों की अपेक्षा व्यापारियों को इसका अधिक लाभ मिलता दिखाई दे रहा है।
यह पढ़ें: लव राशिफल 2024 : जानिए सभी 12 राशियों का प्यार का भविष्यफल
नए बिजनेस में निवेश करके अच्छा रिटर्न हासिल कर पाएंगे। कपड़ा, ज्वेलरी, आटोमोबाइल, प्रॉपर्टी, फूड से जुड़े उद्योगों को लाभ मिलने वाला है। इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट का काम करने वालों को भी बेहतर लाभ के साथ काम करने का अवसर मिलेगा।
यह पढ़ें: मासिक राशिफल: जनवरी 2024 कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए?
सितंबर से दिसंबर 2024 के बीच का समय थोड़ा ठहराव वाला रहेगा। बिजनेस में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, साझेदारी के कार्यों से हानि हो सकती है। नौकरी छूटने का अंदेशा रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications