Kark (Cancer) Career Horoscope 2023: उतार-चढ़ाव भरा रहेगा साल
सरकारी सेवा क्षेत्र में विशेष उपलब्धि हासिल करेंगे। हालांकि राहु के भी दशम स्थान में रहने से गुरु-चांडाल दोष बनेगा जो जल्दी-जल्दी और बड़े बदलाव करेगा।

Kark Career Horoscope 2023 : कर्क राशि के जातकों का करियर साल 2023 में उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। 17 जनवरी से शनि की दृष्टि दशम पर होने से कार्य में बदलाव की संभावना है। जो चाहेंगे वैसा हो नहीं पाएगा। आपकी मर्जी के विपरीत स्थानांतरण, कार्य परिवर्तन, जिम्मेदारियों में बदलाव जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि इस समय में उन लोगों की मौज रहेगी जिनके पास पहले से कोई काम नहीं है, उन्हें नया काम मिल जाएगा। अप्रैल में बृहस्पति आपके दशम स्थान में गोचर करेगा।
करियर को अचानक बड़ी छलांग मिलेगी
इसके फलस्वरूप कार्य में भाग्य का साथ मिलेगा और आपके करियर को अचानक बड़ी छलांग मिलेगी। कार्य में बदलाव के साथ बड़ी जिम्मेदारी और पद मिलेगा। सरकारी सेवा क्षेत्र में विशेष उपलब्धि हासिल करेंगे। हालांकि राहु के भी दशम स्थान में रहने से गुरु-चांडाल दोष बनेगा जो जल्दी-जल्दी और बड़े बदलाव करेगा।
व्यवहार और कार्य को नियंत्रित रखना होगा
इसमें कुछ नुकसान भी हो सकता है। अपने व्यवहार और कार्य को नियंत्रित रखना होगा अन्यथा जॉब छोड़ना भी पड़ सकता है। 30 अक्टूबर के बाद का पूरा समय करियर को गति देने और तराशने का समय रहेगा। जाते-जाते यह वर्ष आपकी झोली में बड़ी उपलब्धियां डालकर जाएगा।
जानिए सभी राशियों की साल 2023 में कैसी रहेगी लवलाइफ?












Click it and Unblock the Notifications