Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

धोखेबाज होते हैं ऐसे लड़का-लड़की इसलिए रहें जरा बचकर

नई दिल्ली। विश्वास के बल पर ही कोई भी रिश्ता चलता है और टिकता है। चाहे वह पति-पत्नी का रिश्ता हो या दोस्ती का। जहां विश्वास खत्म हुआ, वहां रिश्ता भी खत्म। कई बार तो पति या पत्नी अपने जीवनसाथी को धोखा दे रहे होते हैं, जिसके बारे में कभी भी पता नहीं लग पाता और ऐसे अनैतिक संबंध जीवनभर चलते रहते हैं। आज हम जानते हैं ज्योतिष की दृष्टि में ऐसे धोखा देने के योग कुंडली में कौन-कौन से होते हैं। कौन से ग्रहों की युति से स्त्री या पुरुष अपने साथी को धोखा देते हैं।

मंगल, शुक्र और चंद्र की स्थिति

मंगल, शुक्र और चंद्र की स्थिति

वैदिक ज्योतिष के अनुसार जन्म कुंडली में मंगल, शुक्र और चंद्र की स्थिति देखकर किसी जातक का कैरेक्टर बताया जा सकता है। मंगल पाप ग्रह माना जाता है और यह दूसरे ग्रहों के साथ मिलकर अनैतिक संबंध बनवाता है। वहीं शुक्र प्रेम, आकर्षण, यौन संबंधों का कारक ग्रह है और चंद्र मानसिक स्थिति बदलने की क्षमता रखता है। ये तीनों मिलकर किसी भी व्यक्ति को दुराचार और अनैतिक संबंधों की ओर धकेल सकते हैं।

यह भी पढ़ें: सिर्फ धन ही नहीं देता, शारीरिक रोगों का डॉक्टर भी है मोती शंख
ये हैं कुछ ग्रह स्थितियां

ये हैं कुछ ग्रह स्थितियां

  • अगर किसी लड़की की कुंडली में किसी भी स्थान पर कन्या राशि में मंगल होता है तो उन लड़कियों का चरित्र संदेहजनक होता है।
  • किसी भी लड़के या लड़की की कुंडली में शुक्र और मंगल एक राशि में हो तो उनके एक से अधिक गुप्त प्रेम संबंध चलते रहते हैं।
  • किसी लड़की की कुंडली के लग्न स्थान यानी पहले भाव में जो राशि हो उस राशि का स्वामी पाप ग्रहों के साथ मिल कर बारहवें भाव में बैठा हो तो उस लड़की का कैरेक्टर ढीला होता है। वह हर किसी पुरुष के साथ संबंध बनाने को आतुर रहती है।
  • कुंडली

    कुंडली

    • कुंडली के लग्न स्थान यानी पहले भाव में कन्या राशि हो और उसमें मंगल बैठा हो और सातवें स्थान में शुक्र हो तो ऐसी लड़कियों के एक से अधिक बॉयफ्रेंड होते हैं।
    • जिन लड़कों की कुंडली में चंद्र और शुक्र एक ही राशि में होते हैं वो लड़के लव की आड़ में सेक्स करते हैं और फिर धोखा देकर भाग जाते हैं।
    • कुंडली के सातवें स्थान में अशुभ ग्रह बैठा हो तो यह संकेत है कि विवाह के पहले ही लड़की या लड़के में से कोई एक धोखा दे दे या दूसरे संबंध के चक्कर में शादी से इंकार कर दे। यह भी हो सकता है कि वह शादी के दिन किसी और के साथ भाग जाए।
    • राहु भी बहुत धोखाधड़ी करवाता है

      राहु भी बहुत धोखाधड़ी करवाता है

      • राहु भी बहुत धोखाधड़ी करवाता है। जिसकी कुंडली में राहु खराब हो वह व्यक्ति बेईमान और धोखेबाज बन जाता है। राहु के कारण ऐसा व्यक्ति तरक्की नहीं कर पाता और फिर आगे बढ़ने के लिए गलत रास्ते चुनता है। जिन लड़कियों का राहु खराब हो वे आगे बढ़ने के लिए अपने जिस्म का इस्तेमाल करने से भी परहेज नहीं करती।
      • केतु भी काफी हद तक व्यक्ति को धोखेबाज बना देता है। केतु के प्रभाव में आकर व्यक्ति का स्वभाव कठोर हो जाता है और वह बोलचाल का गंदा हो जाता है। ऐसा व्यक्ति रात में सक्रिय होता है और अपने बुरे कामों को रात में अंजाम देता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+