Budh Vakri 2026: बुध हुए वक्री, इन 4 राशियों पर आ सकती है मुसीबत, रहें संभलकर वरना होगा नुकसान
Budh Vakri 2026: बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, गणित, तर्क, लेखन, संचार, मीडिया और व्यापार का देव कहा जाता है। जिन लोगों की कुंडली में बुध मजबूत होता है, वे संवाद कुशल, चतुर और व्यापार में सफल होते हैं। जब यही बुध वक्री होता है, तो इन क्षेत्रों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है, आज से बुध की चाल बदली है, आपको बता दें कि बुध की ये स्थिति आज से लेकर 20 मार्च तक रहेगी।
मालूम हो कि जब ग्रह बुध आकाश में उल्टी दिशा में चलता हुआ दिखाई देता है, तो उसे बुध वक्री कहा जाता है। दरअसल गुरुवार से बुध कुंभ राशि में वक्री हुए हैं जिसकी वजह से 4 राशियों के जीवन में परेशानियां आ सकती हैं।

आचार्य पी चक्रपाणि उपाध्याय के मुतबिक बुध की वक्री चाल से मेष, कर्क, कन्या और तुला को ज्यादा दिक्कत हो सकती है। इन्हें करियर, प्रेम और सेहत के मामले में चुनौतियों का सामना कर पड़ सकता है इसलिए इनको खुद पर संयम रखने की जरूरत है।
Budh Vakri 2026 Today: 4 राशियों पर आ सकती है मुसीबत
इस अवधि में अनचाही यात्राओं पर भी जाना पड़ सकता है, जो थकावट भरी या खर्चीली भी हो सकती हैं। इन 4 राशियों को खुद पर कंट्रोल रखने की जरूरत है वरना इन्हें लेने के देने पड़ सकते हैं और इनके बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं, इन्हें अपनी सेहत का भी खास ख्याल रखना होगा। बुध वक्री के दौरान रिश्तों में गलतफहमियां बढ़ सकती है इसलिए ईमेल, Whatsaap या बातचीत में सावधानी रखना जरूरी होगा।
Budh Vakri 2026 Effect: बुध वक्री 2026 का प्रभाव
बुध वक्री समय में पुराने मित्र, अधूरे काम या रुके हुए प्रोजेक्ट दोबारा सामने आ सकते हैं। यह समय पुनर्विचार और सुधार का भी होता है इसलिए हर चीज खराब हो ऐसा नहीं सोचना चाहिए क्योंकि बुध वक्री केवल नकारात्मक समय नहीं है। यह आत्ममंथन, समीक्षा और आत्मसुधार का अवसर देता है इस दौरान व्यक्ति अपने निर्णयों का पुनर्मूल्यांकन कर सकता है।
Budh Vakri 2026 D0-Donts: इस दौरान क्या करें और क्या ना करें?
किसी भी कागज पर साइन करने से पहले उसे कम से कम दो तीन बार पढ़ें, अपने संवाद को क्वलीयर रखें। बिना सोचे बड़े निवेश न करें, जल्दबाजी में निर्णय न लें और ना ही किसी की बातों को गलत अर्थ न लगाएं, अगर कहीं पर आपको गलतफहमी के आसार नजर आ रहे हैं, वहां पर निडरता से अपनी बात कहिए, अपनी वाणी को मधुर रखें और बिना वजह किसी से बहस ना करें और ना ही किसी को अपशब्द कहें।
Mercury Retrograde: बुध वक्री 2026 होने पर क्या करें उपाय?
बुधवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करें। हरे मूंग का दान करें। ॐ बुं बुधाय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें और बुधवार को हरे कपड़े पहनें, वैसे बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है इसलिए इस दिन बप्पा की पूजा करें, मोदक का भोग लगाएं, वो आने वाली हर मुसीबत को तुरंत हर लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications