Budh Gochar 2025 In Tula Rashi: शुक्र और बुध ग्रहों का इस सप्ताह हो रहा गोचर, चमकेगी इन राशियों की किस्मत

Budh Gochar 2025 In Tula Rashi: बुध ग्रह को सभी ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। अक्टूबर का पहला हफ्ता ज्योतिष की दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। सोमवार से शुरू होने वाले नए सप्ताह में बुध ग्रह गोचर का असर कुछ राशियों पर सकारात्मक तरीके से पड़ने वाला है। सोमवार से शुरू होने वाले सप्ताह में दो बड़े ग्रह शुक्र और बुध अपनी स्थिति बदलने वाले हैं। शुक्र का गोचर सिंह से कन्या राशि में और बुध का गोचर तुला राशि में होने जा रहा है। ग्रहों की इस चाल का सीधा असर प्रेम जीवन, व्यापार, नौकरी और पारिवारिक संबंधों पर पड़ेगा।

ज्योतिष में राशियों के ग्रह गोचर का असर जातकों के भाग्य और समृद्धि पर पड़ता है। इस ग्रह गोचर से अलग-अलग राशियों पर अलग प्रभाव पड़ता है। इसका सकारात्मक असर करियर और व्यापार में तरक्की देता है। पारिवारिक विवाद खत्म करने से लेकर लव लाइफ पर भी इसका असर दिखती है।

Budh Gochar 2025 In Tula Rashi

Budh Gochar 2025 का पड़ेगा ऐसा असर

बुध बुद्धि और वाणी का स्वामी है। तुला राशि में प्रवेश के बाद यह व्यापार और साझेदारी को मजबूत करेगा। इस अवधि में कॉन्ट्रैक्ट, नए बिजनेस डील और इंटरव्यू में सफलता मिलने के योग बनेंगे।

इन राशियों को होगा लाभ

मिथुन: करियर और प्रमोशन के अच्छे योग।

कन्या: प्रेम जीवन में सुख और नए रिश्ते बनेंगे।

यह भी पढ़ें: Shardiya Navatri 2025: नवरात्रि पर घर को इको-फ्रेंडली तरीके से सजाएं, अपनाएं ये 8 टिप्स

तुला: व्यापार और नौकरी दोनों में सफलता।

मकर: धन लाभ और निवेश से फायदा।

मीन: शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता।

शुक्र ग्रह के परिवर्तन का दिखेगा असर

शुक्र को प्रेम, ऐश्वर्य और संबंधों का कारक माना जाता है। कन्या राशि में शुक्र के प्रवेश से रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। युवाओं के लिए यह समय रोमांस और विवाह के अवसर लेकर आ सकता है। वहीं, कला और क्रिएटिविटी से जुड़े लोगों को नया प्लेटफॉर्म मिलेगा।

बुध ग्रह गोचर के दौरान इन्हें रहना होगा सावधान?

वृषभ और सिंह राशि के जातकों को स्वास्थ्य और खर्चों पर ध्यान देने की जरूरत है। बेवजह विवाद से बचें। सितंबर के आखिरी हफ्ते में शुरुआत का यह ग्रह गोचर कई राशियों के लिए तरक्की के दरवाज़े खोलेगा। सही समय पर सही कदम उठाने से भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

यह भी पढ़ें: शारदीय नवरात्रि में अबतक प्रदेश के देवी मंदिरों में 40 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

नोट: यहां सिर्फ धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यता के आधार पर सामान्य जानकारी दी गई है। हमारा उद्देश्य किसी भी प्रकार के अंधविश्वास को बढ़ावा देना नहीं है। किसी भी प्रकार के ज्योतिषीय उपाय करने से पहले विशेषज्ञों से सलाह अवश्य लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+