Buddha ka Udai: बुध 12 जुलाई से होगा उदय, जानिए असर

Buddha ka Udai: व्यापार-व्यवसाय और बौद्धिक कार्यों की उन्नति के लिए बुध ग्रह का शुभ और उदय होना अत्यंत आवश्यक है। बुध की शुभता के कारण ही मनुष्य अपने जीवन में सफलता के उच्च शिखर को छू पाता है। बुध 20 जून से अस्त चल रहा था जो अब 12 जुलाई को सायं 5 बजकर 41 मिनट पर उदय हो रहा है। बुध के उदय होने से सभी राशियों के जातकों को शुभ फल मिलने वाले हैं।

Buddha ka Udai:

राशियों पर प्रभाव

  • मेष : धन सुख, व्यापार सुख, मातृ सुख, भौतिक उत्थान, बौद्धिक कार्यों में लाभ की स्थिति बनेगी।
  • वृषभ : भाई-बहनों से बिगड़े संबंध सुधरेंगे। नए काम प्रारंभ करेंगे। धन लाभ होगा। स्वास्थ्य सुधरेगा।
  • मिथुन : धन और वाणी का प्रभाव बढ़ेगा। मानसिक शांति रहेगी। नए व्यापारिक अनुबंध कर पाएंगे।
  • कर्क : शारीरिक सुख में वृद्धि, धन लाभ, यात्राएं, नए काम प्रारंभ करेंगे। बौद्धिक कार्यों से लाभ।
  • सिंह : धन लाभ, नए कार्य प्रारंभ करेंगे। सही समय पर सही निर्णय ले पाएंगे। पारिवारिक सौख्यता।
  • कन्या : कार्य में बदलाव सुखदायक, नए बिजनेस करेंगे। साझेदारी में लाभ, आर्थिक मजबूती आएगी।
  • तुला : आजीविका सुख, करियर में ग्रोथ, वाणी का शुभ प्रभाव, धन लाभ, वाहन सुख, भूमि सुख मिलेगा।
  • वृश्चिक : भाग्य की प्रबलता, अटके काम हो जाएंगे। नई नौकरी, नया व्यापार, उत्तम स्वास्थ्य सुख।
  • धनु : शारीरिक रोगों में कमी, खर्च की अधिकता, कर्ज लेने की स्थिति, परिवार में लाभदायक स्थिति।
  • मकर : दांपत्य सुख, प्रेम लाभ, व्यापार में उन्नति, साझेदारी के कार्यों में लाभ, खर्च में कमी आएगी।
  • कुंभ : स्वास्थ्य लाभ, भूमि सुख, शत्रु पर विजय, प्रभाव बढ़ेगा, सम्मान की प्राप्ति होने की संभावना।
  • मीन : मन की प्रसन्नता, प्रेम की प्राप्ति, संतान को सम्मान, नए व्यापारिक अनुबंध, नौकरी में उन्नति।

क्या करें

बुध के उदय होने के दिन अर्थात् 12 जुलाई को सायंकाल किसी गणेश मंदिर में जाएं और दर्शन-पूजन करके गणेशजी को बूंदी के लड्डू का नैवेद्य लगाएं। दूर्वा भी अर्पित करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+