Gomti Chakra : ये हैं गोमती चक्र के कारगर उपाय, जो बदल सकते हैं जीवन
लखनऊ। गोमती चक्र एक दुर्लभ वस्तु है और आसानी से ये प्राप्त नहीं होते है। यह एक सफेद टुकड़ा होता है, जिस पर चक्र-सा बना होता है। यह चक्र स्वतः प्रकृति द्वारा निर्मित होता है। आईये जानते है कि गोमती चक्र का कब और कैसे प्रयोग करके अपने जीवन को खुशहाल बना सकते है। होली पर अथवा ग्रहण काल में साधक को चाहिए कि ऐसा गोमती चक्र अपने सामने रख लें और उस पर निम्न मन्त्र की 11 माला का जप करें।
मन्त्रः ऊॅ वं आरोग्यानिकरी रोगानशेषा नमः
इस प्रकार जब ग्यारह मालाएं सम्पन्न हो जाये तब साधक को यह गोमती चक्र सावधानीपूर्वक एक तरफ रख देना चाहिए। यह सिद्ध गोमती चक्र तीन वर्ष तक तीन वर्ष तक प्रभाव युक्त रहता है।

इसका प्रयोग बीमारी पर विशेष रूप से किया जाता है
- रोगों हेतु-इसका प्रयोग बीमारी पर विशेष रूप से किया जाता है। कोई बीमार हो तो एक साफ गिलास में शुद्ध जल लेकर उसमें यह गोमती चक्र डाल दें और ऊॅपर लिखे मन्त्र को 21 बार मन में उच्चारण कर उस गोमती चक्र को बाहर निकाल दें तथा वह पानी रोगी को पिला दें। यह उपाय करने से रोगी शीघ्र ही स्वस्थ्य हो जाता है।
- घर में शान्ति के लिए-यदि घर में लगातार अशान्ति बनी रहती है तो गोमती चक्र को लाल सिन्दूर की डिब्बी में घर में रखें तो घर में सुखद व शान्ति पूर्ण वातावरण बना रहता है।
- व्यापार वृद्धि-अपने व्यवसाय में प्रगति लाने के लिए दो गोमती चक्र लेकर उन्हें एक लाल कपड़ें में बाॅधकर दरवाजे पर ऐसा लटकायें कि ग्राहक उसके नीचे से निकले तो निश्चय ही व्यापार में वृद्धि होगी।
- पदोन्नति हेतु-यदि आपका काफी प्रयासों के बावजूद प्रमोशन नहीं हो रहा है तो एक गोमती चक्र लेकर शिव मन्दिर में शिवलिंग पर चढ़ा दें। ऐसा 21 सोमवार लगातार करने से जातक का शीघ्र प्रमोशन हो जाता है।
- पति-पत्नी में प्रेम बने रहने के लिए-पति-पत्नी में लगातार मतभेद हो रहें हो तो तीन गोमती चक्र लेकर घर के दक्षिण दिशा में कहीं बाहर ‘‘हलूं बलजाद'' कहकर फेंक देंने से आपसी मतभेद समाप्त होकर प्रेम हो जाता है।
- पुत्र प्राप्ति हेतु-पुत्र प्राप्ति के लिए पाॅच गोमती चक्र लेकर किसी नदी या तालाब में ‘‘हिलि हिलि मिलि मिलि चिलि चिलि हुक'' पाॅच बार बोलकर विसर्जित करने से सन्तान उत्पन्न में आ रही बाधा दूर होती है और शीघ्र ही सन्तान प्राप्त होती है।
- गर्भधारण-यदि बार-बार किसी का गर्भ गिर रहा है तो दो गोमती चक्र लाल कपड़ें में बाॅधकर गर्भवती स्त्री को अपनी कमर में बाॅध लेना चाहिए। ये उपाय करने से गर्भ की रक्षा रहती है।
- मुकदमें में विजय के लिए-कोर्ट जाते समय घर के बाहर गोमती चक्र रखकर उस पर अपना दाहिना पाॅव रखकर जानें से चल रहे मुकदमें में विजय मिलती है।
- तांत्रिक प्रभाव समाप्त करने के लिए-यदि किसी जातक पर किसी भी प्रकार का तांत्रिक प्रभाव या उपरी छाया का असर बना रहता है तो उसे बुधवार के दिन अपने सिर पर से 19 बार घुमाकर चारों दिशाओं में फेंक देने से व्यक्ति के उपर से तांत्रिक प्रभाव समाप्त हो जाता है।
- लक्ष्मी कृपा पाने हेतु-यदि पाॅच गोमती चक्र दीपावली के दिन पूजा घर में स्थापित करें और उन्हें लक्ष्मी मानकर पूजन करें तो जीवन में सुख व समृद्धि का वास रहता है।

काफी प्रयासों के बावजूद प्रमोशन नहीं हो रहा है तो

गर्भ की रक्षा













Click it and Unblock the Notifications