कुंभ प्रेम राशिफल 2021 (Aquarius Love Horoscope): बहुत मौके मिलेंगे दिल की बात कहने के
Aquarius Love Horoscope 2021: कुंभ राशि के लोग प्रेम के मामले में थोड़े कंजूस होते हैं। ये ना तो खुलकर अपने दिल की बात व्यक्त कर पाते हैं और न ही प्रेमी-प्रेमिका के लिए समर्पित रह पाते हैं। यदि किसी से प्रेम करते भी हैं तो उसे कहने में इतनी देर लगा देते हैं कि वक्त ही बीत जाता है और वह किसी और का हो जाता है। यह इस राशि के लोगों का स्वभाव ही होता है इसलिए इसे बदला तो नहीं जा सकता, लेकिन सलाह दी जाती है कि रिश्तों के प्रति समर्पित रहने का प्रयास करें। कुछ ऐसा करें कि पार्टनर आपको कभी छोड़कर नहीं जाए। यह साल 2021 आपको कई ऐसे मौके देने वाला है जिससे आप अपनी लव लाइफ को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ा सकें।

बात यदि साल के शुरुआती दो-तीन माह की करें तो यह वक्त ठीक नहीं है। यदि आपके जीवन में कोई है तो उससे आपकी दूरी हो सकती है, कारण चाहे कुछ भी हो, दोनों के बीच म्युचुअल अंडरस्टैंडिंग की कमी हो या पार्टनर का तबादला काम या बिजनेस के सिलसिले में किसी दूसरे शहर में हो जाए या कोई और कारण हो, आपके बीच दूरी आना तय है। अप्रैल के बाद से समय कुछ आपके पक्ष में रहने की संभावना है। ग्रहों के राशि परिवर्तन और अनुकूलता के कारण आप एक-दूसरे के लिए प्रति तीव्र आकर्षित महसूस करेंगे और एक-दूसरे के साथ हमेशा रहने का प्रयास करेंगे। एक-दूसरे से बातें करना पसंद करेंगे और यही बातें आपको और करीब ले आएगी। इससे आपका मन भी प्रसन्न रहेगा और सकारात्मकता का अनुभव करेंगे। सब अच्छा होगा इसलिए काम में भी मन लगेगा। जिससे आप दूसरे अन्य क्षेत्रों में भी अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे।
विवाह के योग भी बन रहे हैं
साल के कुछ महत्वपूर्ण दिन हैं जिनमें आपको विशेष ध्यान रखने और सतर्क रहने की जरूरत है। यह समय है जनवरी से मार्च, अगस्त, अक्टूबर और दिसंबर। इन माह में आपके रिश्तों में दूरियां आने की पूरी संभावना है। संभव है कि लंबे समय से चल रहा अच्छा-खास प्यार भी आपको छोड़कर चल जाए, इसके जिम्मेदार सिर्फ आप होंगे क्योंकि आप कभी-कभी बहुत रूखा व्यवहार करते हैं। वैसे इस साल आपके विवाह के योग भी बन रहे हैं। परिवार की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह संभव है।
-
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती?












Click it and Unblock the Notifications