Kumbh (Aquarius) Career Horoscope 2023: नौकरी में बदलाव संभव
मार्च से जून के बीच नौकरी में बदलाव संभव है। वर्तमान कार्य में आपके दायित्वों में बदलाव हो सकता है। स्थानांतरण हो सकता है।

Aquarius Career Horoscope 2023: कुंभ राशि के जातकों का करियर साल 2023 में ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि में 17 जनवरी से शनि का गोचर होने से कई चीजें अचानक होंगी। हालांकि करियर धीमी गति से आगे बढ़ेगा। प्रमोशन के चांस मिलेंगे लेकिन किसी कारणवश वह भी अटक सकते हैं। कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धी आपकी प्रतिष्ठा और पद को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। आपके लिए सलाह है कि अपने काम से काम रखें, दूसरों की बातों पर ध्यान न देकर अपने काम पर केंद्रित रहेंगे तो लाभ में रहेंगे।
मार्च से जून के बीच नौकरी में बदलाव संभव है। वर्तमान कार्य में आपके दायित्वों में बदलाव हो सकता है। स्थानांतरण हो सकता है। यदि आप नया जॉब तलाश रहे हैं तो मार्च से जून के बीच प्रयास करें अवश्य सफल होंगे। जुलाई से सितंबर का समय उठापटक वाला रहेगा। वर्तमान कार्य छोड़ना पड़ सकता है। अन्य शहर में तबादला हो सकता है।
कार्य में सफलता के साथ नौकरी में उन्नति मिलेगी
अक्टूबर से आप सशक्त होकर उभरेंगे। प्रत्येक कार्य में सफलता के साथ नौकरी में उन्नति मिलेगी। इस समय विदेश यात्राएं होंगी। जिनके पास नौकरी नहीं है उन्हें मिल जाएगी। विदेश में नौकरी का सपना भी पूरा हो सकता है।
जानिए सभी राशियों की साल 2023 में कैसी रहेगी लवलाइफ?












Click it and Unblock the Notifications