Kumbh (Aquarius) Business Horoscope 2022: जल्द ही कार्य गति पकड़ेंगे
नई दिल्ली, 22 दिसंबर। कुंभ राशि के कारोबारियों को साल 2022 के प्रारंभ में कुछ परेशानियां आ सकती हैं लेकिन यह तात्कालिक रहेगी। जल्द ही कार्य गति पकड़ेंगे। द्वादश स्थान में शनि बुध सूर्य की युति उत्तम परिणाम नहीं देती नजर आ रही है। शनि की दृष्टि धन भाव पर होने से कारोबार में धन की कमी हो सकती है। मार्च तक का समय संयम बरतने का है। इस दौरान प्रयास करें किनया काम प्रारंभ ना करें, साथ ही बड़ा निवेश करने से भी बचें। जो कार्य-व्यवसाय पहले से चल रहा है उसे जारी रहने दें।

अप्रैल के बाद जब परिस्थितियां कुछ संभलेंगी तो लाभ के अवसर भी आएंगे तब बिजनेस के विस्तार की योजनाओं पर काम शुरू करें। अप्रैल से सितंबर के बीच के समय में स्थितियां बेहतर होंगी। इस दौरान बिजनेस में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नया कारोबार शुरू करने का भी पूरा लाभ होगा।
करियर राशिफल 2022
निवेश से लाभ, कारोबार के विस्तार से लाभ मिलेगा। साझेदारी में कोई काय प्रारंभ करेंगे तो उसमें भरपूर लाभ मिलेगा। ऑटोमोबाइल और पेट्रोलियम पदार्थो के कारोबार अच्छा लाभ देंगे। जो लोग खदान कारोबार, जेम्स, ज्वेलरी, माइनिंग आदि का काम करते हैं तो सरकारी क्षेत्रों से लाभ होने के अच्छे योग बनेंगे।












Click it and Unblock the Notifications