Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 9 जुलाई 2024, सोमवार
Aaj Ka Panchang: मंगली जन्म कुंडली वाले युवक-युवतियों को विवाह में बहुत बाधा आती है। इन लोगों का विवाह सामान्यत: 28 की आयु के बाद ही होता देखा गया है उसमें भी काफी रूकावटें आती हैं।
इसलिए ऐसे जातक जिनका विवाह मंगलीक कुंडली होने के कारण नहीं हो पा रहा है, आज मंगलवार के दिन शिवलिंग का विधिवत पूजन करें।

उन्हें मसूर की दाल और गुड़ भेंट करें और मंगल स्तोत्र का पाठ करें। शिवलिंग को लाल चंदन से त्रिपुंड लगाने के बाद स्वयं भी तिलक लगाएं। इस दिन लाल वस्त्र पहनें और संभव हो तो मंगलवार का उपवास भी रखें। इससे मंगल को मजबूती मिलेगी और बाधाएं दूर होंगी।
आज का पंचांग, 9 जुलाई 2024, मंगलवार
- विक्रम संवत : 2081
- शालिवाहन शके : 1946
- मास : आषाढ़ शुक्ल पक्ष
- ऋतु : वर्षा
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : तृतीया प्रात: 6:08 तक
- नक्षत्र : अश्लेषा प्रात: 7:51 तक
- योग : सिद्धि रात्रि 2:25 तक
- करण : गर प्रात: 6:08 तक पश्चात वणिज
- सूर्योदय : 5:49:41
- सूर्यास्त : 7:14:11
- दिनकाल : 13 घंटे 24 मिनट 30 सेकंड
- रात्रिकाल : 10 घंटे 35 मिनट 53 सेकंड
- चंद्रोदय : प्रात: 8:40
- चंद्रास्त : रात्रि 9:56
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य: मिथुन
- चंद्र: कर्क, प्रात: 7:51 से सिंह में
- मंगल : मेष
- बुध : कर्क
- गुरु : वृषभ
- शुक्र : कर्क
- शनि : कुंभ, वक्री
- राहु : मीन
- केतु : कन्या
दिन का चौघड़िया
- लाभ : प्रात: 10:51 से दोप 12:32
- अमृत : दोप 12:32 से 2:12
- अभिजित : दोप 12:05 से 12:59
रात्रि का चौघड़िया
लाभ : रात्रि 8:34 से 9:53
त्याज्य समय
- राहु काल : दोप 3:53 से सायं 5:34
- यम घंट : प्रात: 9:11 से 10:51
आज विशेष :
- आज का शुभ रंग : लाल
- आज के पूज्य : हनुमानजी
- आज का मंत्र : ऊं हं हनुमते नम:
- प्रदोष काल : सायं 7:14 से रात्रि 9:21












Click it and Unblock the Notifications