Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 7 जनवरी 2023, शनिवार

आज दिशाशूल पूर्व दिशा में रहेगा इसलिए पूर्व की ओर यात्रा करना टालें। आवश्यक हो तो उड़द की मिठाई खाकर घर से निकलें।

 Aaj Ka Panchang:

Aaj Ka Panchang: आज प्रथम तिथि और दिन शनिवार है। जिन लोगों को शनि की साढ़ेसाती चल रही है अर्थात् धनु, मकर और कुंभ राशि के जातक किसी शनि मंदिर में पांच वस्तुएं लोहा, काले तिल, तिल का तेल, काला उड़द और काला कपड़ा दान करें। मंदिर में बैठकर शनि के मंत्र ऊं खां खीं खूं स: मंदाय स्वाहा: की सात माला जाप करें। शनि की पीड़ा से तुरंत मुक्ति मिलेगी। यहां पेश है आज का पंचांग, जिसमें शुभ-अशुभ योग देखकर पूरे दिन की प्लानिंग कर लीजिए।

आज का पंचांग

  • विक्रम संवत : 2079
  • शालिवाहन शके : 1944
  • मास : माघ कृष्ण पक्ष
  • ऋतु : शिशिर
  • अयन : दक्षिणायन
  • तिथि : प्रथम अगले दिन प्रात: 7.06 तक
  • नक्षत्र : पुनर्वसु रात्रि 3.06 तक
  • योग : ऐंद्र प्रात: 8.52 तक
  • करण : बालव सायं 5.51 तक
  • सूर्योदय : 7.09.49
  • सूर्यास्त : 5.55.56
  • दिनकाल : 10 घंटे 46 मिनट 06 सेकंड
  • रात्रिकाल : 13 घंटे 14 मिनट 03 सेकंड
  • चंद्रोदय : सायं 6.15
  • चंद्रास्त : अगले दिन प्रात: 7.36
  • आज की ग्रह स्थिति
  • सूर्य राशि : धनु
  • चंद्र राशि : मिथुन रात्रि 8.22 तक पश्चात कर्क
  • मंगल : वृषभ राशि में
  • बुध : मकर में
  • गुरु : मीन राशि में
  • शुक्र : मकर
  • शनि : मकर राशि में
  • राहु : मेष राशि में
  • केतु : तुला राशि में

शुभ समय दिन के

  • शुभ : प्रात: 8.31 से 9.51
  • चर : दोप. 12.33 से 1.54
  • अमृत : दोप. 3.14 से सायं 4.35
  • अभिजित : दोप. 12.11 से 12.54

शुभ समय रात्रि के

  • लाभ : सायं 5.56 से 7.35
  • शुभ : रात्रि 9.14 से 10.54

त्याज्य समय

  • राहु काल : प्रात: 9.51 से 11.12
  • यम घंट : दोप. 1.54 से 3.14

आज विशेष

  • आज का शुभ रंग : नीला, धूम्र
  • आज के पूज्य देव : हनुमान
  • आज का मंत्र : ऊं हं हनुमतयै नम:

दिशाशूल

दिशाशूल पूर्व दिशा में रहेगा इसलिए पूर्व की ओर यात्रा करना टालें। आवश्यक हो तो उड़द की मिठाई खाकर घर से निकलें।

आज का विशेष उपाय

  • जिन लोगों को शनि की साढ़ेसाती चल रही है अर्थात् धनु, मकर और कुंभ राशि के जातक किसी शनि मंदिर में पांच वस्तुएं लोहा, काले तिल, तिल का तेल, काला उड़द और काला कपड़ा दान करें। मंदिर में बैठकर शनि के मंत्र ऊं खां खीं खूं स: मंदाय स्वाहा: की सात माला जाप करें। शनि की पीड़ा से तुरंत मुक्ति मिलेगी।
  • हनुमान जी को देसी घी में बने आटे के हलवे का नैवेद्य लगाने से संकटों से मुक्ति मिलेगी। आर्थिक समस्या दूर होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+