Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 5 अक्टूबर 2023, गुरुवार
Aaj Ka Panchang: आज सप्तमी का श्राद्ध है। जिन लोगों के स्वजनों की मृत्यु तिथि सप्तमी है वे आज के दिन उनका श्राद्ध करेंगे। आज का दिन गुरुवार का दिन है। जिन लोगों की जन्मकुंडली में बृहस्पति खराब अवस्था में है और बुरे प्रभाव दे रहा हो वे आज के दिन जल में हल्दी डालकर उससे स्नान करें।

हल्दी का तिलक लगाएं और भगवान विष्णु का पूजन पीले पुष्पों से करें। आज के दिन यह प्रयोग वे युवक-युवतियां भी करें जिनके विवाह में बाधा आ रही है। केले के वृक्ष की जड़ को गंगाजल से धोकर हल्दी से पूजन करके चांदी के ताबीज में भरकर अपने पास रखने से भी विवाह की बाधा दूर होती है।
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : आश्विन कृष्ण पक्ष
- ऋतु : शरद
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : सप्तमी अहोरात्र
- नक्षत्र : मृगशिरा सायं 7:38
- योग : वरियान 6 अक्टूबर प्रात: 5:21 तक
- करण : विष्टि भद्र सायं 6:02
- सूर्योदय : 6:20:25
- सूर्यास्त : 6:09:35
- दिनकाल : 11 घंटे 49 मिनट 09 सेकंड
- रात्रिकाल : 12 घंटे 11 मिनट 11 सेकंड
- चंद्रास्त : दोप 12:09
- चंद्रोदय : रात्रि 10:49
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : कन्या
- चंद्र राशि : मिथुन
- मंगल : तुला
- बुध : कन्या, अस्त
- गुरु : मेष, (वक्री)
- शुक्र : सिंह
- शनि : कुंभ (वक्री)
- राहु : मेष
- केतु : तुला
दिन का चौघड़िया
- चर : प्रात: 10:46 से दोप 12:15
- लाभ : दोप 12:15 से 1:44
- अमृत : दोप 1:44 से 3:12
- शुभ : सायं 4:41 से 6:10
- अभिजित : प्रात: 11:51 से दोप 12:39
रात्रि का चौघड़िया
- अमृत : सायं 6:10 से 7:41
- चर : सायं 7:41 से 9:12
त्याज्य समय
- राहु काल : दोप 1:44 से 3:12
- यम घंट : प्रात: 6:20 से 7:49
आज विशेष :
- सप्तमी का श्राद्ध
- आज का शुभ रंग : पीला, सफेद
- आज के पूज्य : गुरु
आज का मंत्र :
ऊं बृं बृहस्पतये नम:












Click it and Unblock the Notifications