Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 3 मार्च 2023, शुक्रवार
आज के दिन कमलगट्टे की माला से मां लक्ष्मी के बीज मंत्र श्रीं की 21 या 51 माला जाप करें और दशांश हवन करें। अटूट लक्ष्मी की प्राप्ति होगी।

Aaj Ka Panchang: आज एकादशी प्रात: और दिन शुक्रवार है। आज भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आज के दिन एकादशी का व्रत संकल्प लेकर अवश्य करें। आज की एकादशी को आमलकी एकादशी कहा जाता है। भगवान विष्णु का पीले पुष्पों से श्रृंगार करें और विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। समस्त सुखों की प्राप्ति होगी। यहां पेश है आज का पंचांग, जिसमें शुभ-अशुभ योग देखकर पूरे दिन की प्लानिंग कर लीजिए।
आज का पंचांग
- विक्रम संवत : 2079
- शालिवाहन शके : 1944
- मास : फाल्गुन शुक्ल पक्ष
- ऋतु : वसंत
- अयन : उत्तरायण
- तिथि : एकादशी प्रात: 9.10 तक
- नक्षत्र : पुनर्वसु दोपहर 3.42 तक
- योग : सौभाग्य सायं 6.43 तक
- करण : विष्टि भद्र प्रात: 9.10 तक
- सूर्योदय : 6.47.58
- सूर्यास्त : 6.29.36
- दिनकाल : 11 घंटे 41 मिनट 38 सेकंड
- रात्रिकाल : 12 घंटे 17 मिनट 29 सेकंड
- चंद्रोदय : दोपहर 2.57
- चंद्रास्त : तड़के 4.54
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : कुंभ में
- चंद्र राशि : मिथुन प्रात: 8.57 तक पश्चात कर्क
- मंगल : वृषभ में
- बुध : कुंभ में, अस्त पूर्व में 9.23 पर
- गुरु : मीन में
- शुक्र : मीन में
- शनि : कुंभ में अस्त
- राहु : मेष में
- केतु : तुला में
शुभ समय दिन के
- चर : प्रात: 6.48 से 8.16
- लाभ : प्रात: 8.16 से 9.43
- अमृत : प्रात: 9.43 से 11.11
- शुभ : दोप 12.39 से 2.06
- चर : सायं 5.02 से 6.30
- अभिजित : दोप 12.15 से 1.02
शुभ समय रात्रि के
लाभ : रात्रि 9.34 से 11.06
त्याज्य समय
- राहु काल : प्रात: 11.11 से 12.39
- यम घंट : दोप 3.34 से 5.02
आज विशेष :
- आज का शुभ रंग : सफेद, रेशमी चमकीला सफेद
- आज के पूज्य देव : अष्ट महालक्ष्मी
- आज का मंत्र : ऊं कमलायै नम:
आज का विशेष उपाय
- आज शुक्रवार और एकादशी का संयोग है। भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आज के दिन एकादशी का व्रत संकल्प लेकर अवश्य करें। आज की एकादशी को आमलकी एकादशी कहा जाता है। भगवान विष्णु का पीले पुष्पों से श्रंगार करें और विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। समस्त सुखों की प्राप्ति होगी।
- आज के दिन कमलगट्टे की माला से मां लक्ष्मी के बीज मंत्र श्रीं की 21 या 51 माला जाप करें और दशांश हवन करें। हवन सामग्री में कमलगट्टे भी मिलाएं। अटूट लक्ष्मी की प्राप्ति होगी।












Click it and Unblock the Notifications