Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 31 मार्च 2024, रविवार
Aaj Ka Panchang: रविवार का दिन सूर्यदेव का दिन होता है और साथ ही भगवान नारायण का दिन भी होता है। इस दिन अपनी कुंडली के सूर्य को ठीक करने के अनेक उपाय किए जाते हैं।

आज आप लाल या कत्थई रंग के वस्त्र पहनें और लाल चंदन का तिलक मस्तक पर लगाएं। यह तिलक वैष्णव तिलक हो तो ज्यादा अच्छा। आज के दिन गुड़ और गेहूं का दान करने से सूर्य से जुड़े शुभ फल मिलने लगते हैं।
मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है और आपके कामों को सराहना मिलने लगती है। धन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं और धन आने के मार्ग खुलने लगते हैं।
आज का पंचांग, 31 मार्च 2024, रविवार
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : चैत्र कृष्ण पक्ष
- ऋतु : वसंत
- अयन : उत्तरायण
- तिथि : षष्ठी रात्रि 9:30 तक
- नक्षत्र : ज्येष्ठा रात्रि 10:55 तक
- योग : व्यतिपात रात्रि 9:51 तक
- करण : गर प्रात: 9:26 तक, पश्चात वणिज
- सूर्योदय : 6:21:05
- सूर्यास्त : 6:40:33
- दिनकाल : 12 घंटे 19 मिनट 27 सेकंड
- रात्रिकाल : 11 घंटे 39 मिनट 35 सेकंड
- चंद्रास्त : प्रात: 10:02
- चंद्रोदय : रात्रि 12:17
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : मीन
- चंद्र राशि : वृश्चिक, रात्रि 10:55 से धनु में
- मंगल : कुंभ
- बुध : मेष
- गुरु : मेष
- शुक्र : कुंभ, मीन में सायं 4:45 से
- शनि : कुंभ
- राहु : मीन
- केतु : कन्या
दिन का चौघड़िया
- चर : प्रात: 7:54 से 9:26
- लाभ : प्रात: 9:26 से 10:58
- अमृत : प्रात: 10:58 से दोप 12:31
- शुभ : दोप 2:03 से 3:36
- अभिजित : दोप 12:06 से 12:55
रात्रि का चौघड़िया
- शुभ : सायं 6:41 से रात्रि 8:08
- अमृत : रात्रि 8:08 से 9:35
- चर : रात्रि 9:35 से 11:03
त्याज्य समय
- राहु काल : सायं 5:08 से 6:41
- यम घंट : दोप 12:31 से 2:03
आज विशेष :
- आज का शुभ रंग : लाल, कत्थई
- आज के पूज्य : सूर्यदेव
- आज का मंत्र : ऊं सूर्याय नम:












Click it and Unblock the Notifications