Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 30 अगस्त 2023, बुधवार
Aaj Ka Panchang: आज श्रावण पूर्णिमा है। आज रक्षाबंधन का त्योहार है। सत्यनारायण पूर्णिमा व्रत भी आज ही किया जाएगा। किंतु प्रात: 10:59 से रात्रि 9:02 तक भद्रा होने के कारण रक्षाबंधन नहीं किया जा सकेगा। रात्रि 9:02 के बाद रक्षाबंधन होगा। आज सत्यनारायण व्रत करने से समस्त सुखों की प्राप्ति होगी।

पूर्णिमा का व्रत अनेक प्रकार के संकटों से रक्षा करता है। श्रावणी पूर्णिमा के दिन यजुर्वेदीय उपाकर्म और ऋषि तर्पण किया जाता है। भगवान विष्णु का पूजन करने का विशेष महत्व है। श्रीहरि को तुलसी और पीले रंग के पुष्प अवश्य अर्पित करें। कामनाएं पूरी होंगी।
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : द्वितीय (शुद्ध) श्रावण शुक्ल पक्ष
- ऋतु : शरद
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : चतुर्दशी प्रात: 10:58 तक, पश्चात पूर्णिमा
- नक्षत्र : धनिष्ठा रात्रि 8:45 तक
- योग : अतिगंड रात्रि 9:31 तक
- करण : वणिज प्रात: 10:58 तक, पश्चात भद्रा रात्रि 9:02 तक
- सूर्योदय : 6:09:29
- सूर्यास्त : 6:44:57
- दिनकाल : 12 घंटे 35 मिनट 27 सेकंड
- रात्रिकाल : 11 घंटे 24 मिनट 51 सेकंड
- चंद्रोदय : सायं 6:32
- चंद्रास्त : प्रात: 6:09 (31 अगस्त)
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : सिंह
- चंद्र राशि : मकर, प्रात: 10:17 से कुंभ में
- मंगल : कन्या
- बुध : सिंह (वक्री)
- गुरु : मेष
- शुक्र : कर्क (उदय, वक्री)
- शनि : कुंभ (वक्री)
- राहु : मेष
- केतु : तुला
दिन का चौघड़िया
- लाभ : प्रात: 6:09 से 7:44
- शुभ : प्रात: 10:53 से दोप 12:27
- चर : दोप 3:36 से सायं 5:11
- लाभ : सायं 5:11 से 6:45
रात्रि का चौघड़िया
- शुभ : रात्रि 8:11 से 9:36
- अमृत : रात्रि 9:36 से 11:02
त्याज्य समय
- राहु काल : दोप 12:27 से 2:02
- यम घंट : प्रात: 7:44 से 9:18
आज विशेष :
- श्रावण पूर्णिमा, रक्षाबंधन
- आज का शुभ रंग : हरा
- आज के पूज्य देव : गणेशजी
आज का मंत्र :
ऊं गं गणपतये नम:












Click it and Unblock the Notifications