Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 3 जुलाई 2024, बुधवार
Aaj Ka Panchang: आज आषाढ़ का प्रदोष व्रत है। बुध प्रदोष का संयोग है। आर्थिक समृद्धि प्राप्त करने और संकटों को दूर करने के लिए आज शिवजी के साथ गणेशजी का पूजन भी करें।
व्रत रखकर प्रदोषकाल में सायं 7:15 से रात्रि 9:21 के मध्य शिवजी का अभिषेक पूजन करें। प्रदोष व्रत की कथा सुनें। पूजा में बिल्व पत्र, बिल्व फल, धतूरा, सफेद आंकड़े के पुष्प अवश्य रखें।

किसी ब्राह्मण दंपती को भोजन करवाएं या भोजन बनाने की संपूर्ण सामग्री भेंट करें। या दो लोगों के भोजन का पैसा भी दक्षिणा के रूप में प्रदान कर सकते हैं।
यह पढ़ें: जुलाई माह का राशिफल 2024
आज का पंचांग, 3 जुलाई 2024, बुधवार
- विक्रम संवत : 2081
- शालिवाहन शके : 1946
- मास : आषाढ़ कृष्ण पक्ष
- ऋतु : वर्षा
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : द्वादशी प्रात: 7:09 तक, पश्चात त्रयोदशी
- नक्षत्र : रोहिणी प्रात: 4:06 तक दूसरे दिन
- योग : शूल प्रात: 9:00 तक
- करण : तैतिल प्रात: 7:09 तक, पश्चात गर
- सूर्योदय : 5:47:27
- सूर्यास्त : 7:14:30
- दिनकाल : 13 घंटे 27 मिनट 03 सेकंड
- रात्रिकाल : 10 घंटे 33 मिनट 18 सेकंड
- चंद्रास्त : सायं 5:02
- चंद्रोदय : रात्रि 3:49
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य: मिथुन
- चंद्र: वृषभ
- मंगल : मेष
- बुध : कर्क
- गुरु : वृषभ
- शुक्र : मिथुन
- शनि : कुंभ, वक्री
- राहु : मीन
- केतु : कन्या
दिन का चौघड़िया
- लाभ : प्रात: 5:47 से 7:28
- शुभ : प्रात: 10:50 से दोप 12:31
- चर : दोप 3:53 से सायं 5:34
- लाभ : सायं 5:34 से 7:15
रात्रि का चौघड़िया
- शुभ : रात्रि 8:34 से 9:53
- अमृत : रात्रि 9:53 से 11:12
त्याज्य समय
- राहु काल : दोप 12:31 से 2:12
- यम घंट : प्रात: 7:28 से 9:09
आज विशेष :
- प्रदोष व्रत
- आज का शुभ रंग : हरा, सफेद
- आज के पूज्य : श्री गणेशजी
- आज का मंत्र : ऊं गं गणपतये नम:
- प्रदोष काल : सायं 7:15 से रात्रि 9:21












Click it and Unblock the Notifications