Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 29 जुलाई 2023, शनिवार
Aaj Ka Panchang: आज का दिन शनिदेव की पूजा के लिए समर्पित है। जिन लोगों को शनि की साढ़ेसाती, ढैया चल रहा है वे आज के दिन हनुमानजी महाराज के मंदिर में जाकर दर्शन करें और उन्हें गुड़-चने का नैवेद्य लगाएं। मंदिर में बैठकर सुंदरकांड का पाठ करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

यदि परिवार में किसी को रोग है, शारीरिक रोग ठीक नहीं हो पा रहा है तो आपको आज के दिन हनुमानजी को चमेली के तेल से सिंदूर का चोला चढ़ाना है। हनुमान जी का आकर्षक श्रृंगार करें और बूंदी के लड्डू का नैवेद्य लगाएं, कर्पूर से आरती उतारें।
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : प्रथम अधिक श्रावण शुक्ल पक्ष
- ऋतु : वर्षा
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : एकादशी दोप 1:04
- नक्षत्र : ज्येष्ठा रात्रि 11:33
- योग : ब्रह्मा प्रात: 9:32
- करण : विष्टि भद्र दोप 1:04
- सूर्योदय : 5:57:41
- सूर्यास्त : 7:08:25
- दिनकाल : 13 घंटे 10 मिनट 43 सेकंड
- रात्रिकाल : 10 घंटे 49 मिनट 41 सेकंड
- चंद्रोदय : सायं 4:02
- चंद्रास्त : रात्रि 2:49
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : कर्क
- चंद्र राशि : वृश्चिक, रात्रि 11:33 से धनु में
- मंगल : सिंह
- बुध : सिंह
- गुरु : मेष
- शुक्र : सिंह वक्री
- शनि : कुंभ वक्री
- राहु : मेष
- केतु : तुला
दिन का चौघड़िया
- शुभ : प्रात: 7:37 से 9:15
- चर : दोप 12:33 से 2:12
- अमृत : दोप 3:51 से सायं 5:30
- अभिजित : दोप 12:07 से 12:59
रात्रि का चौघड़िया
- लाभ : सायं 7:08 से रात्रि 8:30
- शुभ : रात्रि 9:51 से 11:12
त्याज्य समय
- राहु काल : प्रात: 9:15 से 10:54
- यम घंट : दोप 2:12 से 3:51
आज विशेष :
- आज का शुभ रंग : नीला, काला
- आज के पूज्य देव : शनिदेव
- आज का मंत्र : ऊं शं शनेश्चराय नम:












Click it and Unblock the Notifications